जबलपुर

लक्ष्मीजी के इस स्तोत्र से बढ़ेगी इन्कम, बेहतर होगी लवलाइफ

लक्ष्मीजी की पूजा से शुक्रग्रह भी प्रसन्न होते हैं जोकि जीवन के सभी भौतिक सुखों और प्रेम संबंधों के भी कारक हैं।

2 min read
May 04, 2018
aaj ka rashifal, aaj ka panchang, today horoscope in hindi

जबलपुर। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मीजी की पूजा-आराधना का दिन माना जाता है। लक्ष्मीजी की पूजा से शुक्रग्रह भी प्रसन्न होते हैं जोकि जीवन के सभी भौतिक सुखों और प्रेम संबंधों के भी कारक हैं। आज मनोयोग से श्रीसूक्त का पाठ करें। बमुश्किल ८ मिनिट के इस पाठ से लक्ष्मीजी की कृपा प्राप्त होती है। रोज इस स्तोत्र को पढ़ेंगे तो कुछ ही दिनों में जीवन बदलने लगेगा, यह आप खुद महसूस करेंगे।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सावान
तारीख १७
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - प्रात: ०९.०० तक चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- रात्रि ९.२४ तक मूल उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रहेगा।
योग ? - प्रात: ०९.१८ तक शिव उपरांत सिद्धि योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन नामकरण, उपनयन तथा क्रय-विक्रय हेतु शुभ मुर्हूत है।
अनुकुल समय - प्रात: ७.३० से १०.३०, दोपहर १२.०० से १.३०, शाम ४.३० से ६.००, रात्रि ९.०० से १०.३० बजे तक।
व्रत/पर्व - -----------
दिशाशूल - पश्चिम
चंद्रमा - धनु राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर १०.३०.०0 से १२.००.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर यो, या, भा, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे सहज, सरल एवं प्रसन्न चित्त स्वभाव के होंगे। धन संचय की कला में निपुण होंगे। वाणिज्य अथवा कला के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के योग बनेंगे।
आज का राशिफल
मेष-अपने व्यवहार को नम्र बनाएं, अन्यथा अपने संबंध खत्म कर लेंगे। परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। शारीरिक बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।
वृषभ- मित्रों के साथ एक नया कारोबार शुरू करने वाले हैं। सफल रहेंगे। व्यवसाय में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। पारिवारिक झंझटों से दूर रहें।
मिथुन- विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। अपने जीवन में सुकून चाहते हो तो स्वयं को खुश रखो और झूठ बोलना छोड़ दो। गृहस्थ सुख मिलेगा। भय व चिंता का माहौल बनेगा।
कर्क- माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है, सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी।
सिंह- कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें। काम में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवारिक कार्य सफल रहेंगे।
कन्या- यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस त्याग दें। अपनी मानसिकता बदलें। निजी कार्यों के लिए समय कम लगेगा। व्यावसायिक भागदौड़ अधिक होगी।
तुला- कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
वृश्चिक- आप सोचते तो बहुत हैं पर कार्यों को कर नहीं पाते। अभी समय है, दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगाएं। संतों का सान्निध्य मिलेगा।
धनु- अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करें, पूरे विश्वास से करें, लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। प्रेम प्रसंग में जोखिम न लें, अज्ञात भय रहेगा।
मकर-अपनी व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें। दूसरों की निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों से विवाद न करें।
कुम्भ- व्यवसाय में लगा हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। तनाव तथा चिंता रहेंगी। संतान से विवाद संभव है।
मीन- व्यावसायिक नई योजना लाभकारी रहेगी। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरूरी है। वायदा बाजार निवेशादि शुभ रहेगा। निजी जीवन में तनाव तथा अस्वस्थता रहेगी।

ये भी पढ़ें

आज इन्कम बढऩे के हैं योग, गणेशजी और विष्णुजी की पूजा से जरूर होगा फायदा

Published on:
04 May 2018 07:38 am
Also Read
View All