जबलपुर

प्रेमियों के मिलन और धनलाभ का दिन, महादेव पूरी करेंगे मन की ये मुराद

- शिवजी की पूजा जरूर करें

2 min read
May 14, 2018
aaj ka rashifal, aaj ka panchang

जबलपुर। सोमवार का दिन लवलाइफ और इन्कम की दृष्टि से बहुत अच्छा है। आज भोलेशंकर की पूजा जरूर करें, ओमकार मंत्र ऊं नम: शिवाय का कम से कम एक माला -१०८- जाप करें। इससे दिन बेहतर बनेगा।


आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सावान
तारीख २7
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - शाम 6.51 तक चतुर्दशी उपरांत अमावश्या तिथि रहेगी।
नक्षत्र- दोपहर 11.34 तक अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र रहेगा।
योग - प्रात: 7.41 तक आयुष्मान उपरांत सौभाग्य योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन पठन-पाठन, पत्र लेखन, पौधारोपण एवं मित्र मिलन हेतु शुभ मुहूर्त है।
अनुकुल समय - प्रात: 9.0० से 10.30, दोपहर 3.0० से 4.३०, शाम 4.3० से 6.00, रात्रि 6.0० से 7.30 बजे तक।
व्रत/पर्व - प्रदोष व्रत
दिशाशूल - पूर्व
चंद्रमा - मेष राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल -प्रात: 7.30, 00 से, 9,00,00 बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का मूलांक 5 एवं मूलांक स्वामी बुध है। बच्चे चतुर, बुद्धिमान, क्रियाशीलसुंदर, सुंदर, भावुक तथा परोपकारी स्वभाव के होंगे। पढऩे-लिखने में निपुण तथा व्यापार-वाणिज्य के क्षेत्र में सफल रहेंगे।


आज का राशिफल
मेष- पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
वृषभ- उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
मिथुन- नए रिश्ते बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग हैं। पुराने लेन देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। जिद न करें, कभी-कभी दूसरे को भी मौका देना चाहिए।
कर्क- रुका धन न आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विदेश जाने का मन बना रहे हैं पर अभी विलंब है।
सिंह- आय में वृद्धि कैसे हो, अभी यही ध्यान में रखकर अपना कार्य करें। कॅरियर के प्रति सजग रहें। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेरबदल हो सकता है।
कन्या- लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रसन्न होगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार में समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी।
तुला- संत समागम होगा। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा हो सकेगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। पेट से संबंधित समस्या होगी।
वृश्चिक- कारोबार के विस्तार के लिए किसी न किसी रूप में सहयोग मिल सकेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु- आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। किसी को अपने मन की बात न बताएं। लोग आपका मजाक बना सकते हैं। फिजूल खर्च बढ़ेगा।
मकर- प्रसन्न रहो और व्यर्थ की चिंता छोड़ दो। आप बहुत सोचते हो यही कारण है कि आपका स्वास्थ कमजोर है। व्यवसाय स्थल पर तनाव रहेगा। विवाह चर्चाएं सफल होगी।
कुम्भ- वायदा पूरा करने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। निजी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खबर परेशान कर सकती है।
मीन- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझबूझ से काम लें। नौकरी की तलाश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

Published on:
14 May 2018 06:53 am
Also Read
View All