जबलपुर

आज इन्कम बढऩे के हैं योग, गणेशजी और विष्णुजी की पूजा से जरूर होगा फायदा

गुरुवार का दिन अधिकांश के लिए अच्छा साबित होगा

2 min read
May 03, 2018
aaj ka rashifal, aaj ka panchang, ganesh chaturthi 2018

जबलपुर। गुरुवार का दिन अधिकांश के लिए अच्छा साबित होगा। आज धनलाभ के योग बन रहे हैं, गणेशचतुर्थी पर गणेशजी की पूजा तो करें ही, साथ ही विष्णुपूजन भी करें जिससे लाभ मिलेगा।


आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सावान
तारीख १६
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - प्रात: ०८.०० तक तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- रात्रि ७.०१ तक ज्येष्ठा उपरांत मूल नक्षत्र रहेगा।
योग - प्रात: ०९.०० तक परिधि उपरांत शिव योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन पठन-पाठन, मित्र मिलन एवं पत्र लेखन हेतु शुभ मुर्हूत है।
अनुकुल समय - प्रात: ६.०० से ७.३०, दोपहर १२.०० से ३.००, शाम ४.३० से ६.००, रात्रि ७.३० से ९.०० बजे तक।
व्रत/पर्व - गणेश चतुर्थी
दिशाशूल - दक्षिण
चंद्रमा - रात्रि ७.०१ तक वृश्चिक राशि में उपरांत धनु राशि में संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर ०१.३०.०0 से ०३.००.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर नो, या, यू, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे अत्यंत चंचल एवं निर्भीक प्रवृत्ति के होंगे। खेल-कूद एवं मनोरंजन में विशेष रुचि रखेंगे। वाक्य पटुता के आधार पर आकर्षित करने की कला रहेगी।

ये भी पढ़ें

lovers के लिए है अच्छा दिन, हनुमानजी की आराधना से पूरी होगी मन की मुराद


आज का राशिफल
मेष : धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। निजी कार्य की बाधा दूर होगी। दिन शुभ रहेगा। परीक्षा में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
वृषभ : झूठ बोलने से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धैर्य रखें और आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार करें।
मिथुन : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भय व चिंता का माहौल रहेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। कुबुद्धि संगति से बचें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। धर्म में आस्था बढ़ेगी।
कर्क : समय पर कार्य को पूरा करने की कोशिश करें। शारीरिक कष्ट संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। यात्रा होगी।
सिंह : अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।
कन्या : परिवारिक विवाद से बचें। सुखद समाचार मिल सकता है। विवाद से आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। हानि संभव है। कारोबार में लाभकारी अवसर मिलेंगे।
तुला : कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। सर दर्द की पीड़ा रहेगी। नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।
वृश्चिक : दोस्तों के साथ मनोरंजनपूर्ण समय बीतेगा। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। निवेशादि लाभ देंगे।
धनु : व्यवसाय में आ रहे अवरोध से आत्मबल कम होगा। प्रेमप्रसंग में सावधानी रखें। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा लाभकारी रहेगी।
मकर : अपने काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर सुधर जाएं, अन्यथा समय आपको सुधार देगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें।
कुम्भ : यदि सही में आप सफल होना चाहते हैं तो अपना नजरिया सकारात्मक करें। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी। तनाव रहेगा, बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी।
मीन : भक्ति भाव में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें

आज सोमवार को शिव इन 7 राशियों पर होंगे मेहरबान, भर देंगे इनरे घर भंडार

Published on:
03 May 2018 07:40 am
Also Read
View All