प्रत्यक्ष प्रभाव आप खुद महसूस करेंगे
जबलपुर। गुरुवार देवों के गुरु बृहस्पति का दिन है। गुरुदेव बृहस्पति धन, कोष के कारक भी माने जाते हैं। जिनकी कुंडली में उनकी स्थिति अच्छी है उन्हें जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती और यदि कुंडली में गुरु अशुभ स्थान में बैठेे हों तो हमेशा धन का अभाव बना रहता है। यदि आपको भी हमेशा धन की कमी बनी रहती है तो बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें। सरल मंत्र -ऊं बृं बृहस्पतयै नम: - इस मंत्र का गुरुवार से जाप शुरु करें और ४० दिन में १६ हजार या संभव हो तो १९ हजार जाप पूरे कर लें। जाप पूर्ण हो जाने के बाद रोज इस मंत्र का एक माला जाप- १०८ जाप करें। इसमें बमुश्किल पांच मिनिट लगेंगे लेकिन इसका प्रत्यक्ष प्रभाव आप खुद महसूस करेंगे। आपको कभी भी धन का अभाव तो महसूस नहीं होगा, जब-जैसी जरूरत होगी, आपके पास पर्याप्त धन आ जाएगा।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 रमजान मास
तारीख 15
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - अधिक ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - रात्रि 9.29 तक द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि रहेगी।
नक्षत्र- रात्रि 4.46 तक मूल उपरांत मूल पूर्वाषाढ़ रहेगा।
योग - शाम 5.32 तक साध्य उपरांत शुभ योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन सीमांत पुंसवन, नामकरण एवं विद्यारंभ हेतु शुभ मुहूर्त रहेगा।
अनुकूल समय - प्रात: 6.00 से 7.30, दोपहर 12.30 से 3.00, शाम 4.3० से 6.00, रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक।
व्रत/पर्व - --
दिशाशूल - दक्षिण
चंद्रमा - धनु राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर 1.30.00 से, 3.00.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का मूलांक 4 तथा मूलांक स्वामी राहु है। बच्चे सुंदर, स्वस्थ, साहसी, समय के पाबंद प्रतिभाशाली तथा धार्मिक प्रवृत्ति के होंगे। अध्यापन, स्वतंत्र व्यवसाय तथा कानून की दिशा में प्रयत्न करने पर सफलता के योग बनेंगे।
आज का राशिफल
मेष - व्यवसाय में मंदी का दौर चल रहा है। धैर्य से काम ले। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए यात्रा होगी।
वृषभ - भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। जो मिला उसमें संतुष्ट रहे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। विरोधी परास्त होंगे।
मिथुन - दिन की शुरुआत में आलस रहेगा। जीवनसाथी और परिवार में से किसे साथ दे। असमंजस में रहेंगे। ईष्ट पर पूर्ण विश्वास रखें। परिणाम अनुकूल होंगे। संत दर्शन संभव है।
कर्क - सोचे कार्य समय पर होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की उन्नति से मन प्रफ्फुलित होगा। मकान, दुकान बदलने के योग है। अध्यात्म में मन लगेगा।
सिंह - व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक। बच्चों की जरुरतों में खर्च होगा। माता-पिता के साथ समय बीतेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा।
कन्या - कार्य को टालने से नुकसान है। समय रहते कोर्ट कचहरी के कार्य कर ले। धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। अचंभित करने वाली खबर आज मिल सकती हे।
तुला - जिससे मिलना चाहते हैं, वह स्वयं मिल सकता है। राजकार्य में बाधा आ सकती है। भाग्य उदय का समय है। अवसरों का लाभ ले।
वृश्चिक - राजनीतिक संबंध सुधरेंगे। धन निवेश से लाभ। व्यापार विस्तार में अनुभवियों का मार्गदर्शन लें। आजीविका के लिए कर्ज हो सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।
धनु - साझेदारी से लाभ होगा। नया वाहन क्रय करने का मन है। कार्य स्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है। दूध के व्यापार से जुड़े व्यवसाइयों के लिए समय बेहतर है।
मकर - मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लालच करने से नुकसान होगा। सहकर्मियों से ताल-मेल नहीं बैठेगा। इंटरव्यू में सफलता के बावजूद नियुक्ति- पत्र नहीं मिलेगा।
कुम्भ - जिद्दी व्यवहार से
अधिकारी नाराज होंगे। कार्य में अवरोध आ सकते हैं। वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। दिल की सुने या दिमाग की इस उलझन में रहेंगे।
मीन - आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। समय पर काम करना सीखें। कल कभी नहीं आता आज का काम आज ही करें। आर्थिक लाभ होगा। ज्यादा धन की लालसा अच्छी बात नहीं।