जबलपुर

lovers के लिए है अच्छा दिन, हनुमानजी की आराधना से पूरी होगी मन की मुराद

आज हनुमानजी की श्रद्धापूर्वक आराधना करें, हो सके तो हनुमानचालीसा का पाठ करें।

2 min read
May 01, 2018
aaj ka rashifal, aaj ka panchang, today horoscope

जबलपुर। मंगलवार प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए अच्छा दिन लेकर आया है। आज लवर्स के मिलन का दिन है। रूठे प्रेमियों के मान जाने, बंद पड़ी मुलाकातें फिर शुरु होने की संभावना है। आज हनुमानजी की श्रद्धापूर्वक आराधना करें, हो सके तो हनुमानचालीसा का पाठ करें। इससे मन की मुराद पूरी होगी।


आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सावान
तारीख १४
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - प्रात: ०५.४६ तक प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि रहेगी।
नक्षत्र- दोपहर ३.१२ तक विशाखा उपरांत अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
योग - प्रात: ०९.११ तक व्यतिपात उपरांत वरियान योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन शिल्प विद्या, मामला मुकदमा एवं कर्ज निपटारा हेतु शुभ मुर्हूत है।
अनुकुल समय - प्रात: ९.२५ से ११.१५, दोपहर ११.१५ से १.०६, शाम ४.४८ से ८.३८, रात्रि ९.३८ से १०.४७ बजे तक।
व्रत/पर्व -
दिशाशूल - उत्तर
चंद्रमा - प्रात: ८.५६ तक तुला राशि में उपरांत वृश्चिक राशि में संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर ०३.००.०0 से ०४.३०.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर ती, तू, ते, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे स्वस्थ्य सुंदर एवं आकर्षक होंगे। माता-पिता एवं स्वजनों के प्रति सेवा तथा समर्पण का भाव रखेंगे। विज्ञान के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे।

ये भी पढ़ें

आज का राहुकाल व चौघड़िया (30 अप्रैल)


आज का राशिफल
मेष-अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा।
वृषभ- कई दिनों से चली आ रही चर्चा आज सफल होगी। किसी रिश्तेदार की मदद से संतान के विवाह संबंधी अड़चन दूर होगी। कार्यस्थल पर कर्मचारी को नुकसान हो सकता है।
मिथुन- किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकत होगी। बिना मांगे सलाह न दें। समय की गति विपरीत है। कुछ निर्णय जल्दबाजी में लेने होंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। उन्नति में अवरोध आ सकते हैं।
कर्क- कार्यप्रणाली को परिवर्तित करना होगा। व्यस्तता के चलते आपके निजी कार्य अधूरे रहेंगे। भूखंड संबंधी अनुबंध हो सकते हैं। समय रहते अपनी आदत सुधार लें।
सिंह- संचित धन का प्रयोग धार्मिक आयोजनों में होगा। कॅरियर के प्रति आप सजग रहें। नौकरी के संदर्भ में जानकारी जुटाने में लगे रहेंगे। घर के सामान जुटाने में लगे रहेंगे।
कन्या- राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भवन दुकान की मरम्मत पर धन लगेगा। न्याय विभाग से जुड़े लोगों की यश कीर्ति में वृद्धि होगी।
तुला- आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें तो ही आप सफल होंगे।
वृश्चिक- किसी को नीचा कैसे दिखाए यह न सोचें। आपके साथ इंसाफ होगा, थोड़ा धैर्य रखें। समय विपरीत है। शांत रहें।
धनु- विदेश में व्यापार स्थापित हो सकता है। विवाह योग्य जातक प्रसन्न रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हंै। मकर- उल्लास उमंग के साथ दिन की शुरुआत होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा। किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल होंगे।
कुम्भ- नौकरी बदलने से लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से काम होंगे। धनलाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा।
मीन- समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

ये भी पढ़ें

आज सोमवार को शिव इन 7 राशियों पर होंगे मेहरबान, भर देंगे इनरे घर भंडार

Published on:
01 May 2018 08:01 am
Also Read
View All