जबलपुर

इस राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, प्रेम-प्रसंग में आ सकता है ये मोड़

झूठ बोलने की आदत छोड़ दें, जीवन में आएगा परिवर्तन

2 min read
Apr 28, 2018
Aaj Ka Rashifal In Hindi,saptahik rashifal,Rashifal,aaj ka rashifal,today rashifal,

जबलपुर। शनिवार का दिन कइ राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी है। इस राशि के लोगों को केवल थोड़े से जतन से बड़ी सफलता का योग है। व्यापार में प्रगति के साथ ही प्रेम-प्रसंग के मामले में निर्णय लेने का अच्छा योग है। इसके अलावा कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने और फैसले लेने की भी जरुरत है। क्योंकि कुछ योग उनके प्रतिकूल है। उज्जैन के पंचांगकर्ता ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास बता रहे है कि शनिवार के दिन का किसी राशि के जातक पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

मेष- आपके अपने आपकी उन्नति से खुश नहीं हैं। अपनों की बेरुखी से दु:खी होंगे। किसी बात से परेशान रहेंगे। रुका धन आने की उम्मीद है। मित्रों से विवाद की स्थिति बनेगी।

वृषभ- व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। अधिकारी आपके व्यवहार से खुश होंगे। झूठ बोलने की आदत छोड़ दें। नए संबंधों के कारण जीवन में परिवर्तन होगा।

मिथुन- राजनीति से जुड़े जातकों के दायित्वों में वृद्धि होगी। पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। आजीविका के लिए अपनों का साथ लाभदायक रहेगा। नए कार्य की शुरुआत से संतोष रहेगा।

कर्क- लगातार व्यवसाय में आ रही अड़चन से परेशान रहेंगे। लोगों की बातों में आकर अपना जमा-जमाया काम बिगाड़ लेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संबंध बनेंगे।

सिंह- भरोसेमंद लोगों के साथ काम की शुरुआत लाभदायक रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से काम जल्दी पूरा होगा। भविष्य के प्रति चिंता में रहेंगे।

कन्या- आपकी बातों को अधिकारियों को समझाने में सरल होंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते फैसले लेना होंगे। अपने अधिकारों का गलत उपयोग मुसीबत में डाल सकता है।

तुला- समझ से काम करें, जल्दबाजी न करें। व्यापार में कामयाबी मिलेगी। अध्ययन में आ रही रुकावट दूर होगी। दूसरे के निजी मसलों में अपनी राय न दें।

वृश्चिक- युवाओं को कॅरियर में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। पारिवारिक विवादों में उलझे रहेंगे। आर्थिक संकट दूर होगा।

धनु- सफलता में आ रही मुश्किलें दूर होगी। नकारात्मक सोच न रखें, इससे आपके व्यक्तित्व पर विपरीत असर होगा। व्यवसाय में नई योजना सफल होगी।

मकर- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। उधार दिए पैसे आज मिल सकते हैं। अधीनस्थों के साथ ताल-मैल बैठा कर काम करें। नए साौदे लाभकारी होंगे।

कुम्भ- कॅरियर में सफलता के नए अवसर मिलेंगे। परीक्षार्थी परिणाम को लेकर चिंतित रहेंगे। साझेदारी में धोखा मिलने के आसार हैं। सतर्कता से काम लें।

मीन- आय के नए स्त्रोत बनेंगे। घरेलू समस्या सबको न बताए। आदतों को बदलें, लोग आपका गलत फायदा उठाते हैं। आर्थिक मामले हल होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें

बड़ा घोटाला: गुजरात की ब्लैक लिस्टेड कंपनी पर सरकार मेहरबान, एमपी में दिया ये बड़ा कांट्रेक्ट
Published on:
28 Apr 2018 08:46 am
Also Read
View All