जबलपुर

aaj ka rashifal: लवलाइफ, सेहत बनेगी बेहतर, लक्ष्मीपूजन से बढ़ाएं शुक्रवार की शुभता

सभी जातकों को आज मिलेंगे मिश्रित फल, सात्विक आचार-व्यवहार करना होगा फायदेमंद

2 min read
Sep 15, 2017
aaj ka rashifal patrika

जबलपुर। कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों को आज लक्ष्मीजी की पूजा करना चाहिए। संभव हो तो श्रीसूक्त का पाठ करें। ही संभलकर रहना होगा। शुक्रवार की ग्रह-स्थिति लोगों के रुके हुए काम पूरे करा सकती है।


ये है राशिफल
मेष- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। भय, कष्ट व चिंता का वातावरण रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। राजनीति में अपना हुनर आजमाएं, सफल होंगे।
वृषभ- अपने मन के राज हर किसी को न बताएं। लोग आपका मजाक बना सकते हैं। राजकीय कष्ट संभावित है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से बचें। चिंता-तनाव रहेंगे। विवाद से बचें।
मिथुन-विवाह प्रयास सफल रहेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धन लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। विवाद न करें।
कर्क- आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे। आज का निवेशादि लाभ देंगे। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा।
सिंह- व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। प्रतियोगिता में प्रयास सफल रहेंगे। चोरी आदि से हानि संभावित है। अस्वस्थता तथा चिंता हावी रहेंगे। परिजनों का सहयोग करना होगा।
कन्या- अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से बचें। अचानक हानि संभव है। आप हर किसी पर बहुत जल्द विश्वास कर लेते हैं। अपने विचारों पर अंकुश रखें।
तुला- नौकरी में बदलाव और पदोन्नति होगी। नए अनुबंध होंगे। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति होगी। श्रम की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। विवेक से कार्य करें।
वृश्चिक- निवेश करने में जल्दबाजी बिलकुल न करें। किसी की देखादेखी न करें, स्वविवेक से कार्य करें। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में परिवर्तन लाभ बढ़ाएगा। कुसंगति से हानि जोखिम न लें।
धनु- एक बात पर कायम रहें। किसी को नीचा दिखाने की बजाय स्वयं ऊपर ऊठें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी।
मकर- समाज में आपकी कीर्ति फैलेगी। वरिष्ठजन की चिंता रहेगी। वाहन, मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद न करें। आपका दिन आज कई अनुभव कराने वाला होगा।
कुंभ- दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र के तनाव को निजी जीवन में हावी न होने दें। गलतफहमी की वजह से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
मीन- पिता के साथ तालमेल में कमी रहेगी। संपत्ति से लाभ होगा। चोरी आदि से हानि संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

Published on:
15 Sept 2017 07:43 am
Also Read
View All