जबलपुर

rashifal in hindi- आज इन राशियों के लिए दिन अच्छा है, पूंजी निवेश में बरतें सावधानी- जानें गुरुवार का राशिफल

बच्चों को गुड़ व तिल की रेवडिय़ां बांटे, सप्ताह के मध्य भाग में किसी निकट के स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं

3 min read
Aug 17, 2017
aaj ka rashifal
aaj ka rashifal

जबलपुर। गुरुवार, 17 अगस्त 2017 का दिन आपके लिए बहुत कुछ लाया है। आज जायदाद के विवादों को सुलझाने की कोशिशें होंगी। धैर्य व साहस अपेक्षित रहेगा। गरीब कन्या की शादी में सोने के गहने व कपड़ों का दान दें। जीवन स्तर उच्च बनाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। वाहन व भूमि विवाद गहराने की आशंका रहेगी। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड खिलाएं। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ सर्तकता से ही प्राप्त होगा। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें। पूंजी निवेश व दूरस्थ व्यापार में वैधानिक पहलुओं की अनदेखी हानि का कारण हो सकती है। बच्चों को गुड़ व तिल की रेवडिय़ां बांटे। सप्ताह के मध्य भाग में किसी निकट के स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। धर्म स्थलों में देशी घी व पीली दाल का दान दें।


राशिफल मेष राशि- सेहत मामलों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों, अधिकारियों के बर्ताव से मन प्रमुदित रहेगा। उच्च धार्मिक साहित्य सुनने में सफल रहेंगे। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। विक्रय लक्ष्य हेतु भाग-दौड़ बनी रहेगी।

राशिफल वृषभ राशि- जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। इसलिए विवादों से दूर रहें। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। कार्यस्थल में अनुकूल माहौल प्राप्त होगा। प्रबंधन व अध्यापन के क्षेत्रों की रूकावटें समाप्ति के संकेत देगी।

राशिफल मिथुन राशि- जायदाद के मामलों में कोई दावा पेश कर चिंताएं दे सकता है। पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई आंशिक रूप से होगी। शैक्षिक व प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता के योग रहेंगे। बशर्ते उत्साह के साथ कारगर प्रयासों को जारी रखें।

राशिफल कर्क राशि- सूचना व पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी। फुटकर व थोक व्यापार में एक विश्वसनीय व्यक्ति की छवि बनेगी। पारिवारिक जीवन में शैक्षिक व आर्थिक स्तर उच्च बनाने में अभी वक्त लगेगा।

राशिफल सिंह राशि- योग्यताओं को निखारने की मुहिम छिड़ सकती है। निकट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भ में कानूनी अड़चने हल करने में कामयाब रहेंगे। मातृ व पितृ पक्ष से तनाव की आशंका है, अनुचित व कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

राशिफल कन्या राशि- इस सप्ताह हल्के व्यायाम का क्रम बन सकता हैं। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। गृहस्थी व कार्यालय के रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सप्ताहांत तक कोई लाभकारी किन्तु दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा हो सकती है।

राशिफल तुला राशि- संतान पक्ष को परियण सूत्रों में पिरोने में इच्छित सफलता हाथ लगेगी। पूंजी निवेश शेयर बाजार में लाभांश बढ़ेगा। प्रशासकीय कार्यों में कशमकश रहेगी। जीवनसंगी के साथ कोई प्राकृतिक दृश्य देखने की योजना बन सकती है।

राशिफल वृश्चिक राशि- पितृ पक्ष के विवाद हल होंगे। अर्थ मामलों में कई सफलताएं प्राप्त होंगी। लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: हाथ आएगी। कार्य क्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा। निवेश व विदेश संदर्भ में तनाव हो सकते है।

राशिफल धनु राशि- जीवन साथी के सहयोग से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर चार चांद लगेंगे। किन्तु साहित्य, फिल्म उद्योगों की सफलता में संदेह रहेगा। शत्रु पक्ष विवादों का जरिया तलाशेंगे। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें।

राशिफल मकर राशि- सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन के कार्यों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। भवन-वाहन खरीदने में थोड़ा वक्त लग सकता है। स्वास्थ्य खिला हुआ व ताजा रहे, इसलिए जंक फूड के साथ ही तामसिक आहारों से बचें।

राशिफल कुंभ राशि- कला, अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता की ओर धीरे-धीरे बढ़ेंगे। संतान पक्ष को सामाजिक व व्यवहारिक ज्ञान में निपुण करने कोशिश हो सकती है। किसी को अप्रिय कहकर नाराज न करें, अन्यथा विरोध में खड़े हो सकते हैं।

राशिफल मीन राशि- तकनीक, पत्रकारिता व विद्युत यांत्रिकी के क्षेत्रों में सफलता का सफर जारी रहेगा। अभिनय व संगीत के क्षेत्रों में उठते हुए व्यक्तित्व के रूप में पहचान स्थापित होगी। स्वास्थ्य संदर्भ में नरमी आ सकती है। काम व आराम चक्र न तोड़े। दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा के योग रहेंगे

Updated on:
17 Aug 2017 01:21 pm
Published on:
17 Aug 2017 07:02 am