जबलपुर

बुद्धि का प्रयोग कर कमा सकते हैं धन, गणेशजी की पूजा से होगा फायदा

आज धनलाभ के योग पर बुद्धि-चातुर्य के बल पर ही ये कमाई हो सकेगी

2 min read
May 09, 2018
aaj ka rashifal

जबलपुर। चंद्रमा की स्थिति आज धनलाभ के योग बना रही है पर बुद्धि-चातुर्य के बल पर ही ये कमाई हो सकेगी। इसके लिए गणेशजी की पूजा भी लाभकारी सिद्ध होगी।

आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सावान
तारीख २२
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - शाम ५.५२ तक नवमी उपरांत दशमी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- प्रात: ७.१७ तक धनिष्ठा उपरांत शत्भिषा नक्षत्र रहेगा।
योग - दोपहर ११.४४ तक ब्रह्म उपरांत येन्द्र योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन अन्नप्रासन, नृत्यकलारंभ तथा क्रय-विक्रय हेतु शुभ मुर्हूत है।
अनुकुल समय - प्रात: ६.०० से ९.००, दोपहर १०.३० से १२.००, शाम ३.०० से ६.००, रात्रि ७.३० से ९.०० बजे तक।
दिशाशूल - उत्तर
चंद्रमा - कुंभ राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर १२.००.०0 से ०१.३०.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर गो, स, सी, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे मितव्ययी, मिलनसार, जनप्रिय एवं जनहित से जुड़े कार्य में रुचि रखने वाले होंगे। स्वतंत्र लेखन तथा व्यवसाय में सफलता के योग बनेंगे।

ये भी पढ़ें

सौ फीसदी सच साबित हो रही हैं ये 10 भविष्यवाणियां, आप से भी है इनका खास संबंध


आज का राशिफल
मेष- दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे। सोच - समझकर वादा करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृषभ- जीवन साथी के साथ लंबे समय की यात्रा होगी। युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे। खर्च बढ़ेगा।
मिथुन-समय अनुकूलता का आभास होगा। राजनीतिक महत्वकांक्षा की पूर्ति होगी। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें।
कर्क-काम की तारीफ होगी। मांगलिक यात्रा के योग हैं। कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी।
सिंह- कार्यों में गति आएगी। अटके काम पूरें होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकतें है।
कन्या- अपने क्रोध पर काबू रखें। रुखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। जरुरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।
तुला- कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा। संतान सुख संभव है। शुभ समाचार का संचार होगा। लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक- आपके भोलेपन का सभी लाभ लेंगे। अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा। आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी। बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे। धनु- कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा।
पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कारोबारी में सफलता मिलेगी। लेखन और कला से जुड़ें लोगों
को सम्मान मिलेगा।
मकर- सकारात्मक सोच आपको आगे बढऩे में मदद दिलाएगी। मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। खामोशी के बजाय अपनी बात रखें, गलत-फहमी दूर होगी।
कुम्भ- कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है। सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई हैं। वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
मीन- आप सोचते हैं एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगे। मेहनत करेंगे तो ही सफल होंगे। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे।

ये भी पढ़ें

लक्ष्मीजी के इस स्तोत्र से बढ़ेगी इन्कम, बेहतर होगी लवलाइफ

Published on:
09 May 2018 07:58 am
Also Read
View All