जबलपुर

एमपी में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी

MP Weather: मौसम विभाग के अनुसार एमपी के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। कुछ जगह पर वज्रपात के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

less than 1 minute read
May 05, 2025
Alert of heavy storm and rain in MP

MP Weather:जबलपुर में चिलचिलाती धूप और उमस ने रविवार को बेहाल किया। शाम को आसमान में बादल छा गए। शाम को 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली उत्तर पश्चिमी हवा ने लोगों गर्मी से राहत दिला दी। मौसम लगातार रंग बदलता रहा। दिन का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह की आर्द्रता 57 प्रतिशत व शाम की आद्रता 25 प्रतिशत रिकॉर्ड हुई। 24 घंटे में 3.7 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश(Rain Alert) और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। कुछ जगह पर वज्रपात के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

कहां कितनी बारिश

पारे के मिजाज ठंडे, गिरा तापमान

जबलपुर में दोपहर तक तीखी धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदला। देर रात तक रुक-रुककर शहर के कई स्थानों में बौछारे पड़ी। भोपाल में पिछले 24 घंटे में 1.2 मिमी बारिश हुई है। प्रदेश में पांच जिलों को छोड़कर शेष पर तापमान 40 डिग्री से नीचे आ पहुंचा है। भोपाल में शनिवार के मुकाबले तापमान 4.1 डिग्री गिरावट के साथ 37 दर्ज किया गया।

Published on:
05 May 2025 10:24 am
Also Read
View All

अगली खबर