जबलपुर

खतरे की घंटी: मप्र पहुंचा यूके का खतरनाक वायरस, एक पॉजीटिव मिला, यहां राहत

खतरे की घंटी: मप्र पहुंचा यूके का खतरनाक वायरस, एक पॉजीटिव मिला, यहां राहत  
3 min read
Dec 26, 2020
corona.png
UK dangerous coronavirus

जबलपुर। ब्रिटेन होकर मप्र के इंदौर जिले में आए युवक में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। इसके बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं जबलपुर के लोगों को फिलहाल राहत है, यहां आए सभी यूके रिटर्न व्यक्तियों की जांच में अब तक कोई भी प्रभावित नहीं मिला है। यूके में कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद वहां से आए लोगों से संक्रमण के फैलाव की आशंका के बीच शुक्रवार को राहत वाली खबर आई। सरकार के अलर्ट के बाद यूके से 25 नवंबर के बाद 41 व्यक्तियों के जिले में आने की सूचना मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन दिन में यूके से आए 39 लोगों का पता लगा लिया। कोविड टेस्ट के लिए सभी के सैम्पल लिए। इनमें से 28 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव है। एक व्यक्ति जर्मनी लौट चुका है। एक व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चला है।

25 नवम्बर के बाद शहर आए 41 व्यक्तियों में से एक जर्मनी लौटा
यूके से आए 39 लोगों के नमूने लिए, 28 की रिपोर्ट निगेटिव
परिजन भी होम क्वारंटीन-स्वास्थ्य विभाग यूके से आने वालों का पता चलते ही रेपिड टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट करा रहा है। विदेश से आए व्यक्ति के सम्पर्क में आए परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव होने पर भी कुछ दिन घर में ही रहने की नसीहत दी गई है। 2 लोग कनाडा से, बाकी यूके से आए- 25 नवंबर के बाद आने वाले लोगों की सूची में 39 व्यक्ति यूनाइटेड किंगडम से आए हैं। दो यात्री कनाडा के टोरंटो शहर से जबलपुर आए है।

ये यात्री आए
नेपियर टाउन निवासी 25 वर्षीय युवती।
नेपियर टाउन निवासी 24 वर्षीय युवती।
सदर-केंट निवासी 22 वर्षीय युवक।
रामपुर में शंकरशाह नगर निवासी 50 वर्षीय पुरुष।
संजीवनी नगर निवासी 29 वर्षीय युवती।
शहीद स्मारक निवासी 30 वर्षीय युवक।
अमखेरा-कुदवारी निवासी 38 वर्षीय युवक।
निवाडग़ंज निवासी 30 वर्षीय युवती।
निवाडग़ंज निवासी 33 वर्षीय युवक।
रांझी निवासी 37 वर्षीय युवती।
जानकी नगर निवासी 31 वर्षीय युवक।
पचपेढ़ी निवासी 35 वर्षीय युवक।
धनवंतरि नगर निवासी 29 वर्षीय युवती।
पचपेढ़ी में लोहिया पुल निवासी 19 वर्षीय युवती।
गढ़ा नवआदर्श कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय युवक।
बिलहरी निवासी 24 वर्षीय युवक।
त्रिमूर्ति नगर निवासी 27 वर्षीय युवक।
त्रिमूर्ति नगर निवासी 27 वर्षीय युवक।
गुलौआ चौक निवासी 20 वर्षीय युवती।
लालमाटी द्वारका नगर निवासी 29 वर्षीय युवक।

यूके से ये नागरिक आकर ठहरे
चेरीताल के पीएनबी कॉलोनी में 46 वर्षीय पुरुष।
ग्वारीघाट रोड में 38 वर्षीय युवक।
ग्वारीघाट रोड में 33 वर्षीय युवती।
धनंवतरि नगर जासूजा सिटी निवासी 40 वर्षीय पुरुष।
धनवंतरि नगर जासूजा सिटी निवासी 07 वर्षीय बच्ची।
मदनमहल में 42 वर्षीय महिला।
राइट टाउन में 67 वर्षीय पुरुष।
संगम कॉलोनी में 48 वर्षीय पुरुष।
गुलौआ चौक में 43 वर्षीय महिला।
गुलौआ चौक में 14 वर्षीय बालक।
गुलौआ चौक में 43 वर्षीय महिला।
गुलौआ चौक में 14 वर्षीय बालक।
शक्ति नगर में 46 वर्षीय पुरुष।
संजीवनी नगर निवासी 29 वर्षीय युवती।
नेपियर टाउन निवासी 45 वर्षीय पुरुष।
बरगी निवासी 22 वर्षीय युवक।
चेरीताल निवासी 41 वर्षीय पुरुष।
चेरीताल निवासी 40 वर्षीय महिला।
चेरीताल निवासी 10 वर्षीय बालिका।
बघराची निवासी 32 वर्षीय युवक।
नेपियर टाउन निवासी 34 वर्षीय युवती।

अज्ञात यात्री की जानकारी केंद्र सरकार को भेजें- स्वास्थ्य विभाग को खोजबीन के बाद भी यूके से आए एक यात्री की जानकारी नहीं मिलने पर केंद्र सरकार को सूचना दी गई है। बताया गया कि जिस यात्री से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है उसके पासपोर्ट पर दर्ज नाम और पते के आधार पर एयरपोर्ट से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है।

Updated on:
26 Dec 2020 11:33 am
Published on:
26 Dec 2020 11:33 am