जबलपुर

नींद से उठकर देखा तो गायब था जेवर से भरा सूटकेस, अमरकंटक एक्सप्रेस में वरदात

बिलासपुर-कटनी के बीच कीमती जेवरों से भरे बैग्स पर चोरों ने किया हाथ साफ
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2018, 12:53 PM IST
Indian Railway
demo pic

जबलपुर। अमरकंटक एक्सप्रेस के शुक्रवार की रात को बिलासपुर स्टेशन से रवाना होने के बाद उस ट्रेन में सवार अधिकांश यात्री सो गए। कुछ दूर के सफर के बाद एक यात्री की नींद खुली तो ट्रेन कटनी साउथ स्टेशन पर खड़ी थी। इसी बीच उसकी नजर अपने सीट के नीचे रखें अपने सूटकेस पर पड़ी तो वह गायब था। घबराएं यात्री ने जब सूटकेस ढूंढना शुरू किया तो दूसरे यात्री की भी नींद खुल गइ। लेकिन उसके होश भी उस वक्त उड़ गए जब सीट के नीचे रखा उनका बैग भी गायब था। आशंका है कि चोरों ने यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर उनके बैग्स पर हाथ साफ दिया। यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

भोपाल जाने वाली ट्रेन में घटना
यात्रियों के सामान चोरी होने की यह घटना दुर्ग से भोपाल जाने वाली १२८५३ अप अमरकंटक एक्सप्रेस में हुइ। जिसमें सवार यात्रियों के लगभग ७५ हजार रुपए के सामान से भरे ट्रॉली बैग व सूटकेस चोरी हो गए। शुक्रवार तड़के टे्रन जबलपुर पहुंची, तो आरपीएफ ने टे्रन अटेंड करने के बाद यात्रियों को रिपोर्ट दर्ज कराने जीआरपी थाना भेजा। जीआरपी ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी कटनी भेज दी है।

आरक्षित स्लीपर कोच में चोरी
टे्रन के एस-10 कोच में सवार जबलपुर निवासी अभिषेक मिश्रा रायपुर से जबलपुर आ रहा था। इसी कोच में दमोह निवासी अमित दुर्ग से जबलपुर की यात्रा कर रहा था। देर रात टे्रन कटनी साउथ पहुंची, तो उनका सामान गायब था। अमित के बैग में 40 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर, २५ हजार नकद, कीमती कपड़े रखे थे। वहीं, अभिषेक के सूटकेस में 15 हजार रुपए कीमती पैंट, शर्ट व साडि़यां थीं। जीआरपी के अनुसार शहडोल-कटनी के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

लावारिस बैग आरपीएफ ने लौटाया
जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 6 पर शुक्रवार को लैपटॉप, नगदी सहित अन्य सामान से भरा बैग लावारिस मिला। इसकी उद्घोषणा कराने के बाद बैग को आरपीएफ अमला पोस्ट ले गया। बैग में मिले मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो वह मऊगंज रीवा के श्रीकांत मिश्रा का निकला। आरपीएफ ने सामान सहित बैग उसे वापस लौटा
दिया है।

Published on: