बिना बिजली के चलता है ये फ्रिज. सस्ता इतना कि कोई बच्चा भी खरीद ले

महंगाई के दौर में देशी फ्रिज बचाएगा बिजली, खाद्य सामग्री भी नहीं होगी खराब, सलिकोबाइट कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2017, 9:40 AM IST
dont keep in fridge
dont keep in fridge
कटनी। जली लकड़ी के कोयले, पानी और कपड़े की बत्ती से बना यह देशी फ्रिज महंगाई के दौर में लोगों को भारी भरकम आ रहे बिजली के बिल से निजात दिलाएगा। साथ ही फ्रिज में रखी खाद्य सामग्रियों की रक्षा करेगा। केडीसी कॉलेज में लगी राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रर्दशनी का बुधवार को समापन हो गया। यह दो दिन तक चली। इसमें देवास, सिवनी, दमोह, सागर, सतना और जिले की स्कूलों के विद्यार्थियों ने मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। जिले के एचडीएम मेमोरियाल स्कूल के विद्यार्थी सोभित कुमार ने बिना बिजली से चलने वाले फ्रिज का मॉडल बनाया।
fridge
छात्र सोभित ने बताया कि यह फ्रिज 500 रुपए में तैयार हो जाएगा। छात्र ने बताया कि इस देशी फ्रिज के ऊपर पानी का एक टब रखा गया है। कपड़े से बनी बत्ती लगाई गई है और लकड़ी के जले हुए कोयले का उपयोग किया है। फ्रिज के ऊपर रखा पानी कोयले पर आएगा और बत्ती पानी सोखने का काम करेगी। छात्र ने बताया कि जालियों के माध्यम से हवा अंदर जाएगी और फ्रिज में रखा सामान ठंडा हो जाएगा। इसके साथ ही प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत मिशन, सोलर सेल, वाटर कूलर, राकेट प्रक्षेपण, वॉटर रिसाइकिल और पवन ऊर्जा सहित अन्य मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। केडीसी कॉलेज के डायरेक्टर पारस जैन ने बताया कि 267 मॉडलों को पुरस्कृत किया गया है।

समापन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान शासकीय आईटीआई के प्राचार्य आरपी परौहा, वेदप्रकाश त्रिपाठी, उमाशंकर द्विवेदी, मनोज शुक्ला, प्रियंका बिचपुरिया, पंकज वर्मा, अशोक बैरागी, भारती हल्दकार, ऊषा यादव , याशमीन बानो, कैलाश प्रसाद मेहरा, श्रवण पटेल, दीपक पयासी, शिवचरण यादव, शमाबी, अंजू जायवाल, ज्योति सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Published on: