जबलपुर

सजा था बहन की शादी का मंडप, फेरों से पहले जेवर लेकर प्रेमिका के संग भागा भाई

दोनों पक्षों ने पुलिस में दर्ज कराई एफआइआर
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 9:07 PM IST
love girl
demo pic

जबलपुर। सिहोरा के नजदीकी गांव के एक घर में लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंडप सज चुका था। इससे पहले कि बहन फेरे लेती, उसके लिए बनवाए जेवर और घर की नगदी लेकर उसका भाई भाग गया। अपने साथ वह पास के गांव से उसके यहां शादी में शामिल होने के लिए आयी युवती को भी साथ में भगाकर ले गया। मामला सामने आने के बाद अब भागने वाले युवक और लड़की के बीच प्रेमसंबंध की कहानी सामने आ रही है। वहीं बहन की शादी से ठीक पहले भाई की इस हरकत से पूरा परिवार सकते में है।

ऐसी जुड़ी मामले की कड़ी

पुलिस के अनुसार सिहोरा थानांतर्गत एक गांव से एक 24 वर्षीय युवक के भागने की बात सामने आयी। उसी दौरान थानांतर्गत एक दूसरे गांव की 19 वर्षीय युवती भी रहस्यमय हालत में गायब हो गई। दोनों के परिजनों ने उनके गुम होने की अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। दोनों शिकायतों के तकरीबन एक से होने पर पुलिस गायब युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका जता रही है। दोनों सोच समझकर भागने की योजना को अंजाम दिए जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रात में खाली कर दी तिजोरी

पुलिस के अनुसार गायब युवक की बहन की शादी के लिए उसके परिजनों ने दो सोने चांदी के जेवर एवं नगद दो लाख रुपये घर में रखे हुये थे। बीती रात जब युवक के परिजन गहरी नींद में सो रहे थे , इसी दौरान युवक नींद से उठा और उसने मौका पर तिजोरी खाली कर दी। उसमें रखे नगदी एवं जेवर लेकर फरार हो गया। जब परिजन सुबह उठे तो आलमारी खुली मिली। युवक भी गायब मिला। इसके चलते युवक पर ही जेवर और रुपए लेकर भागने का संदेह हुआ।

शादी से पहले बढ़ी परेशानी

युवक और युवती के भागने की चर्चा के बीच युवक के परिजन बेहद परेशान है। सूत्रों के अनुसार युवक के परिजन अधिक परेशान है। उन्होंने अपनी लाड़ली की शादी के लिए जो पाइ-पाइ रकम जोड़ी थी और जेवर बनवाएं थे वह सब लेकर युवक भाग गया है। इससे बेटी की शादी की तैयारियों को झटका लगा है। परिजन का हर सदस्य बिना रुपयों के शादी के इंतजाम को लेकर चिंतित है। वहीं, परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस युवक और युवती को ढूंढने का प्रयास कर रहे है।

Published on: