जबलपुर को हेरिटेज सिटी और एनर्जी एफिशिएंसी अवॉर्ड
जबलपुर। जबलपुर स्मार्ट सिटी को दिल्ली में दो श्रेणियों में पुरस्कार मिले। जबलपुर स्मार्ट सिटी को हेरिटेज सिटी अवार्ड व एनर्जी एफिशिएंसी प्रोजेक्ट को अवार्ड 2021 मिला है। निगमायुक्त संदीप जीआर ने इसका श्रेय संस्कारधानी के सभी नागरिकों को दिया है। बताया जाता है एग्जिबिशन इंडिया ग्रुप द्वारा स्मार्ट सिटी इंडिया अवार्ड-2021 का आयोजन प्रगति मैदान नई दिल्ली में किया गया। जिसमें विभिन्न शहरों के स्मार्ट सिटी के सीईओ व अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्राचीन इमारतों ने दिलाया अवॉर्ड
बताया जाता है स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो के लिए देश भर की स्मार्ट सिटी ने भाग लिया। जिसमे ऑनलाइन प्रेजेंटेशन एवं देश भर में ऑनलाइन पोल के माध्यम अवार्ड चुने गए। स्मार्ट सिटी के हेरिटेज सिटी अवार्ड में जबलपुर स्मार्ट सिटी में विभिन्न प्राचीन विरासत कही जाने वाली इमारतों को संरक्षित करने का कार्य किया है। जिसमें कमानिया गेट, घंटाघर, गांधी भवन लाइब्रेरी, गोकुलदास धर्मशाला आदि शामिल हैं।
सोलर सिस्टम की प्रशंसा
एनर्जी एफिशिएंसी के तहत शहर में विभिन्न सरकारी व निजी इमारतों के छतों में सोलर सिस्टम लगाने का कार्य किया गया है, जिसकी सराहना हुई। इस कार्य में जबलपुर स्मार्ट सिटी ने ऊर्जा विकास निगम के साथ मिलकर काम किया एवं 790 किलो वाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया गया। ये पैनल शहर में बिजली बचत करने में कारगर हो रहे हैं। अवार्ड स्मार्ट सिटी जबलपुर के संचालक जेके कपूर एवं चीफ फायनेंस अधिकारी अनुज अग्रवालन ने प्राप्त किया।