जबलपुर

एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरों से किया हमला, मची अफरातफरी

ट्रेन २५ मिनट तक खड़ी रही
2 min read
May 20, 2018
Attack on express train in mp
Attack on express train in mp

जबलपुर. जबलपुर से शुक्रवार रात लखनऊ के लिए रवाना हुई चित्रकूट एक्सप्रेस पर अधारताल स्टेशन पर पथराव हो गया। ट्रेन में जबलपुर डिवीजन के डीआरएम डॉ. मनोज सिंह भी सवार थे। इससे पहले यहां मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना टे्रन के पेंट्रीकार के स्टाफ और चित्रकूट एक्सप्रेस के यात्रियों में विवाद हुआ था। पथराव के कारण ट्रेन २५ मिनट तक अधारताल स्टेशन पर खड़ी रही। सूत्रों के अनुसार यात्रियों व तीर्थदर्शन ट्रेन के पेंट्रीकार के स्टाफ में कहासुनी हुई। मामला मारपीट तक जा पहुंचा था। इधर टे्रनों की चाल बेलगाम हो गई है। ०१४५५ डाउन पुणे-मंडुआडीह स्पेशल टे्रन शुक्रवार शाम जबलपुर पहुंचने वाली यह ट्रेन शनिवार रात ३०.३० घंटे देर से आई। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने उन १० डिवीजन के डीआरएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में क्लास लगाई, जहां टे्रनें घंटों पिट रही हैं


डीआरएम की लगी क्लास
टे्रनों का समयपालन ध्वस्त होने से रेलवे की आलोचना को रेल मंत्रालय ने गम्भीरता से लिया है। एक दिन पहले रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने उन १० डिवीजन के डीआरएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में क्लास लगाई, जहां टे्रनें घंटों पिट रही हैं। इनमें इलाहाबाद, वाराणसी, मुंबई मध्य, हावड़ा, लखनऊ डिवीजन के डीआरएम भी शामिल हैं।


टे्रनों की चाल बेलगाम
टे्रनों की चाल बेलगाम हो गई है। ०१४५५ डाउन पुणे-मंडुआडीह स्पेशल टे्रन शुक्रवार शाम जबलपुर पहुंचने वाली यह ट्रेन शनिवार रात ३०.३० घंटे देर से आई। इसी तरह ०७०९२ अप रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस १३ घंटे, १२३२२ डाउन मुंबई-हावड़ा मेल १२.३० घंटे, ०१११५ डाउन एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल ७.४० घंटे, १५११७ अप मंडुआडीह-जबलपुर एक्सप्रेस ६.३५ घंटे, १२३२१ अप हावड़ा-मुंबई मेल ४.४५ घंटे, ०११७० अप वाराणसी-एलटीटी स्पेशल ४.१५ घंटे, १२१६६ अप वाराणसी-एलटीटी सुपरफास्ट ४.३५ घंटे, ११०६२ अप दरभंगा-एलटीटी पवन एक्सप्रेस ३.२० घंटे, ०१७०९ डाउन भुज-जबलपुर स्पेशल २.५५ घंटे, १२२९६ अप दानापुर-बेंगलूरु संघमित्रा एक्सप्रेस २.४५ घंटे, १२५४० अप लखनऊ-यशवंतपुर सुपरफास्ट २.३० घंटे, १२१९० निजामुद्दीन-जबलपुर महाकोशल एक्सप्रेस दो घंटे देर से आई।

Published on:
20 May 2018 11:13 am