जबलपुर

बड़ी खबर : यूनिवर्सिटी की जांच में नकल की पुष्टि, 50 छात्रों के पेपर किए निरस्त

बड़ी खबर : यूनिवर्सिटी की जांच में नकल की पुष्टि, 50 छात्रों के पेपर किए निरस्त
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2024, 2:14 PM IST
Feature image

जबलपुर. पिछले सत्र में आयोजित स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाओं में नकल मामलों को लेकर विश्वविद्यालय जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। 50 छात्रों के नकल करने की पुष्टि हुई है। इनकी परीक्षा निरस्त कर दी गई है। कुछ के परिणाम रोके गए हैं। इसमें एमए हिंदी फर्स्ट सेमेस्टर, एमए हिंदी प्रीवियस प्राइवेट वर्ष-2023, एमए इकोनॉमिक्स थर्ड सेमेस्टर, एमए हिस्टी थर्ड सेमेस्टर, बीएएलएलबी आनर्स सेकेंड सेमेस्टर, एलएलबी फिफ्ट सेमेस्टर के छात्र शामिल हैं। बीएबीएड फर्स्ट सेमेस्टर, बीएड साइंस फर्स्ट सेमेस्टर, बीएससीबीएड फर्स्ट सेमेस्टर, बीए फाइनल ईयर परीक्षा में नकल के मामलों की पुष्टि हुई है।

कॉपियों से मिलान
नकल के मामले सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कमेटी का गठन किया गया था। छात्रों के पास से नकल की पर्चियां जब्त की गई थी। कमेटी ने पर्ची के अनुसार कॉपियों के उत्तर का मिलना किया। इसमें नकल की पुष्टि हुई। साथ ही हैंडराइटिंग की भी जांच की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई के पूर्व छात्रों को अपना पक्ष रखने का समय दिया था लेकिन पक्ष रखने के लिए अधिकांश छात्र नहीं आए। गिनती के दो तीन छात्र पहुंचे थे।

Updated on:
25 May 2024, 2:14 PM IST
Published on: