जबलपुर

वे पता नहीं जी कौन सा नशा करते हैं….?

पूर्व केंद्रीय मंत्री झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के बयान से जबलपुर के भाजपाई भड़के  
2 min read
• •
Feb 02, 2021
भूरिया
भूरिया

जबलपुर। भारतीय राजनीति में बयानबाजी बड़ा अहम हिस्सा है। कोई कब कौन सा बयान दे दे, ठिकाना नहीं है। कुछ नेता है, जो बयानबाजी के चलते चर्चा में बने रहते हैं। इनमें से मध्यप्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता कहे जाने वाले विधायक कांतिलाल भूरिया का भी नाम है। फिलहाल उनके एक बयान ने पूरे मध्यप्रदेश सहित देशभर में हंगामा खड़ा कर दिया है। उन्होंने जब राममंदिर के नाम पर चंदा लेने वाले भाजपाइयों को दारूबाज कहा तो जबलपुर के भी भाजपाई आगबबूला हो गए। कुछ भाजपाइयों ने तो बदले में इस समय का चर्चित गाना ...वे पता नहीं जी कौन सा नशा करते हैं..., कांग्रेस नेताओं पर थोप दिया। चंदा जुटा रहे संगठनों ने कहा कि भूरिया का यह बयान आस्था पर चोट है। भाजपा नेताओं का कहना है कि चंदा राममंदिर के नाम पर लिया जा रहा है। उसी में खर्च भी होगा। लेकिन, कांग्रेस नेता अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

इस बीच जबलपुर में श्रीराम जन्मभूमि महासम्पर्क अभियान के दौरान नर्मदा भाग के मालवीय नगर में जन जागरण यात्रा निकाली गई। भगवा ध्वज लेकर श्रीराम के जयकारे लगाते सेवकों ने सभी बस्तियों में समर्पण राशि एकत्र करने के लिए सम्पर्क किया। जबलपुर रांझी गुरुद्वारा समिति से सम्पर्क शुरू किया गया। गुरुद्वारा समिति ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए सभी सदस्यों से राशि समर्पित करने का संकल्प लिया। कृषि उपज मंडी में सब्जी व्यापारियों से भी निधि एकत्रित की गई।

आचार्य चाणक्य बस्ती में भी निधि समर्पण कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता चोखेलाल बावरिया ने की। प्रांत अभियान प्रमुख आलोक सिंह ने बताया कि मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री केसरी निरंजन की ओर से ऑटो चालकों से निधि प्राप्त की गई। बड़ी संख्या में ऑटो चालकों ने सहयोग किया। अभियान में सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर वाणी अहलूवालिया, शिव नारायण, सत्येंद्र सिंह, चंद्रकांत मिश्रा, योगेश लोखंडे, देवेंद्र वर्मा, अर्जुन रजक, सुधीर नायक, अजायब सिंह, सुभाष कुमार, गुरदीप सिंह, अजय सिंह बघेल, कमलेश अग्रवाल, काके आनंद, मनोज मैहरलिया उपस्थित थे।

Updated on:
02 Feb 2021 07:57 pm
Published on:
02 Feb 2021 07:57 pm