जबलपुर

पहली बार वोट डालेंगे 8 हजार युवा मतदाता, भाजपा, कांग्रेस सबकी नजर इन पर

पहली बार वोट डालेंगे 8 हजार युवा मतदाता, भाजपा, कांग्रेस सबकी नजर इन पर

less than 1 minute read
Feb 24, 2021
voter list
voter list

जबलपुर। नगर निगम, नगर परिषद और पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच रही है। अंतिम सूची तैयार करने से पूर्व निर्वाचन कार्यालय ने लोगों से दावे-आपत्तियां ली हैं। करीब 16 हजार आवेदन जिलेभर से पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा संख्या मतदाता सूची में पहली बार नाम शामिल करवाने वालों की है। ऐसे करीब 8 हजार आवेदन हैंं। संशोधन और नाम विलोपन के लिए भी बड़ी तादाद में दावे-आपत्तियां मिली हैं।

नगर निगम, नगर परिषद और पंचायत की मतदाता सूची के लिए आए 16 हजार दावे-आपत्तियां

दावे-आपत्तियों का निराकरण कर ऑनलाइन फीडिंग का काम किया जा रहा है। जिले में सात जनपद पंचायतों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों, नगर निगम जबलपुर, छह नगर परिषद एवं दो नगर पालिकाओं के लिए अंतिम मतदाता सूची को अपडेट की जा रही है। सभी तरह के निकायों के लिए करीब 16 हजार 180 आवेदन पहुंचे। इनमें 6 हजार 558 आवेदनों को स्वीकृत किया गया। वहीं करीब 9 हजार 586 आवेदन लम्बित हैं। चार मार्च को फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।


यह है स्थिति
- कुल 16,180 दावे एवं आपत्तियां आईं जिले में।
- नाम जोडऩे के लिए 7 हजार 849 मिले आवेदन।
- 7 हजार 620 आवेदन विलोपन व 705 संशोधन के।
- 6558 आवेदन स्वीकृत, 9586 दावे-आपत्तियां लम्बित।

Updated on:
24 Feb 2021 11:53 am
Published on:
24 Feb 2021 11:47 am