जबलपुर

भाजपा नेता को टोल कर्मियों ने जमकर पीटा, भारी पुलिस बल पहुंचा

भाजपा नेता को टोल कर्मियों ने जमकर पीटा, भारी पुलिस बल पहुंचा  

less than 1 minute read
Jan 13, 2021
BJP leader beaten by toll workers, mp bjp leaders

जबलपुर। बहोरीपार स्थित टोल प्लाजा के पास रहने वाले एक भाजपा कार्यकर्ता ने सोमवार रात बार-बार टोल टैक्स देने का विरोध किया, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उससे मारपीट की। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता के समर्थक वहां पहुंच गए। सूचना पर बरगी, तिलवारा समेत अन्य थानों का बल भी पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी टोल कर्मियों पर प्रकरण दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया। देर रात हुई घटना के विरोध में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरगी थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों पर लूट का भी आरोप लगाया है।

कार्यकर्ताओं ने बरगी थाने का किया घेराव
बहोरीपार टोल प्लाजा कर्मियों ने की मारपीट, चार गिरफ्तार

ये है मामला :
ग्राम निगरी निवासी पप्पू ठाकुर भाजपा कार्यकर्ता हैं। उनकी पत्नी पूर्व जनपद अध्यक्ष हैं। वे सोमवार रात टोल प्लाजा पहुंचे। टोल प्लाजा कर्मी ने उनसे टैक्स की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि वे टोल प्लाजा के पास रहते हैं। दिन में कई बार आना-जाना होता है, इसलिए उन्हें टैक्स में रियायत दी जाए। इस पर टोल प्लाजा के कर्मचारी आक्रोशित हो गए। पप्पू को कार से उतार कर अभद्रता की। विरोध करने पर टोल कर्मियों उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी रोहित यादव, भदोही निवासी सुरेश पांडे, मिर्जापुर निवासी आशीष सिंह और श्याम सिंह ने उनसे मारपीट की। हमले की सूचना पर बरगी, तिलवारा थाने का पुलिस बल और सीएसपी रवि चौहान टोल प्लाजा पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाइश दी। पप्पू की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
13 Jan 2021 02:26 pm
Also Read
View All