जबलपुर

दिनदहाड़े भाजपा नेता की मां के साथ लूट, सीसीटीवी में कैद

दिनदहाड़े भाजपा नेता की मां के साथ लूट, सीसीटीवी में कैद

2 min read
Sep 27, 2025
नकद और 25 तोला सोना ले उड़े बदमाश

loot : बेखौफ बदमाशों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष की मां के साथ शुक्रवार सुबह लूट की वारदात को अंजाम दिया। वे अपने घर के पास फूल तोड़ रहीं थीं, तभी बदमाशों ने उनकी 22 ग्राम सोने की चेन लूट ली। घटना से नाराज भाजपा पदाधिकारी और सदस्य अधारताल थाने पहुंचे और हंगामा किया। मामले में अधारताल पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि जयप्रकाश नगर निवासी अमित राय भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। उनकी मां अनुसुइया राय घर के बाहर फूल तोड़ रही थीं।

crime news

loot : बाइक से आए बदमाश

पुलिस के अनुसार तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। बाइक चला रहा युवक ने हेलमेट लगाया था। पीछे बैठा बदमाश मुंह पर नकाब बांधे था। अनुसुइया कुछ समझ पातीं, इसके पहले पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से चेन झपट ली। वारदात की जानकारी लगते ही अमित राय समेत पार्षद विमल राय, मुकेश रजक, रोहित विश्वकर्मा, अंकित पटेल, हेमराज उपाध्याय, ललित नागले समेत अन्य थाने पहुंच गए। वहां हंगामा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियो को समझाया और मामले में एफआइआर की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक दो को हिरासत में लिया है।

loot : सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

पुलिस के अनुसार बदमाश वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी पीड़ित परिवार ने सौंपे हैं। पुलिस उनके आधार पर जांच कर रही है।

Updated on:
27 Sept 2025 03:59 pm
Published on:
27 Sept 2025 03:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर