जबलपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान, प्रदेश कार्यकारिणी में इनको मिलेगी जगह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान, प्रदेश कार्यकारिणी में इनको मिलेगी जगह

2 min read
Jan 03, 2021
vd_sharma.png
BJP mp president

जबलपुर। भाजपा संगठन में महाकोशल पहले से शामिल है। मंत्री मंडल का विस्तार होने पर अंचल को प्रदेश सरकार में जगह अवश्य मिलेगी। ये बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने क हा कि पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का भी एक-दो दिन में गठन हो जाएगा। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि टिकट उन्हें ही मिलेगी जो पार्टी के मापदंडों पर खरे होने के साथ ही चुनाव जीत सकें। कोशिश होगी की नए चेहरों को अवसर मिले। उन्होंने कहा की भाजपा केवल चुनाव के दिन ही नहीं बल्कि 365 दिन व 24 घंटे काम करने वाली पार्टी है। बूथ व मंडल स्तर पर पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने काम किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। किसान आंदोलन क ो लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान केन्द्र सरकार के फै सले के साथ हैं। पंजाब में कुछ लोग किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे व भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर शामिल थे।

कार्यकर्ता ही है भाजपा की ताकत
‘जनता तक केंद्र व राज्य सरकार की हर योजना की पूरी जानकारी पहुंचाएं। ताकि, उन्हें लाभ मिले, भाजपा का ये पहला लक्ष्य है।’ ये बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को बैठक में कहीं। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। शर्मा ने कहा की लम्बे समय तक काम करने के लिए कार्यकर्ताओं का निर्माण आवश्यक है। इस पद्धति को विकसित करना भी हमारी प्राथमिकता है।

बैठक में संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोंटिया, विधायक सुशील तिवारी इंदु, अशोक रोहाणी, नंदिनी मरावी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, अंचल सोनकर, शरद जैन, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, प्रभात साहू, प्रतिभा सिंह, आशीष दुबे, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, डॉ. जितेंद्र जामदार, दीपांकर बैनर्जी, मनोरमा पटेल, महामंत्री संदीप जैन, राजेश मिश्रा शामिल थे।

Published on:
03 Jan 2021 12:26 pm