जबलपुर

नए साल पर इन लोगों ने शरीर कर दिया दान, संकल्प पत्र में लिखित दिया ये वचन- देखें वीडियो

नए साल पर इन लोगों ने शरीर कर दिया दान, संकल्प पत्र में लिखित दिया ये वचन- देखें वीडियो  

less than 1 minute read
Jan 02, 2021
body donation before death

जबलपुर। खंडेलवाल दम्पती ने नए साल के पहले दिन अनूठी मिसाल पेश की। जवाहरगंज गढ़ाफाटक निवासी इंजीनियर विकास खंडेलवाल अपनी पत्नी अर्चना खंडेलवाल के साथ देहदान संकल्प के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को संकल्प पत्र सौंपा। उनके साथ उनकी बेटी श्रेया भी संकल्प पत्र देना चाहती थी लेकिन उम्र कम होने से वे इस प्रण को पूरा नहीं कर सकीं। श्रेया नगर निगम के स्वच्छ जबलपुर अभियान की ब्रांड एंबेसडर रहीं हैं।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को सौंपा संकल्प पत्र
दम्पती समेत चार ने नए साल पर किया देहदान का संकल्प

इसी तरह द्वारका नगर निवासी कराते कोच पुष्पराज और हाथीताल निवासी रेखा हिरानी ने शुक्रवार को कलेक्टर के समक्ष शरीर दान करने का इच्छा पत्र सौपा। विकास खंडेलवाल ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा दिन है। मैं और मेरी पत्नी नए वर्ष में शरीर दान देकर बहुत ही खुशी महसूस कर रहे हैं। कोच पुष्पराज और रेखा हिरानी ने कहा कि यह बड़ा कार्य हैं। हमारे मेडिकल के छात्र जिस मानव के जीवन की रक्षा के लिए दिनरात पढ़ाई करते हैं। लेकिन उन्हें अध्ययन के लिए मानव शरीर नहीं मिल पाता है। ऐसें में उनका अध्ययन प्रभावित होता है। इसलिए हमें इस दिशा में सोचना पडेग़ा। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कहा कि यह एक महान कार्य है।

‘जन्मदिन पर लूंगी संकल्प’
अपने माता पिता के साथ आई श्रेया खंडेलवार 18 वर्ष से कम उम्र की होने के कारण देहदान का फ ॉर्म नहीं भर पाई। श्रेया ने कलेक्टर कर्मवीर शर्मा से मुलाकात करके कहा कि मैं 13 अगस्त को अपना 18 वां जन्मदिन मनाऊंगी। उसी दिन यहां आकर देहदान का संकल्प पत्र सौंपूंगी।

Updated on:
02 Jan 2021 01:43 pm
Published on:
02 Jan 2021 01:34 pm
Also Read
View All