
जबलपुर। मौसम में बदलाव के साथ ही फैशन ट्रेंड में भी चेंजेंस शुरू हो जाते है। अब जब समर सीजन शुरू हो चुका है, तो कपड़ों को लेकर भी पसंद बदल गई है। लोग लाइट फेब्रिक में क्लोदिंग कैरी कर रहे है, ताकि गर्मी की तपन से राहत पा सकें। इसी ट्रेंड के तहत इन दिनों गल्र्स में बोहो पैटर्न में आउटफिट्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसमें बोहो पैटर्न में कई सारे कलर्स और पैटन्र्स का कॉम्बो देखने को मिलता है जो फंकी लुक के साथ ट्रेंडी भी बनाता है।
सभी आउटफिट अवेलेबल
बाजार में भी मौसम और मांग के हिसाब से नई वैरायटी आ गई है। जिसमें इस नए पैटर्न में बड़ी वैरायटी देखने को मिल रही है। इसमें जहां एक ओर ज्योमेट्रिकल पैटन्र्स हैं, वहीं दूसरी ओर फ्लॉवरी पैटन्र्स देखने को मिल रहे हैं। एक्सपर्ट बताते हैं बोहो पैटर्न सभी आउटफिट में अवेलेबल हैं।
प्लाजोस में कलरफुल पैटर्न
यह कैजुअल और पार्टी वियर के लिए अच्छा ऑप्शन हैं। गर्मी के लिहाज से लाइट फेब्रिक में मैक्सी गल्र्स की खास पसंद बन रही हैं। इसके अलावा प्लाजोस में भी बोहो के शेड्स देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा कुर्ती और टॉप की ड्रेसेज में बोहो के साथ ट्राइबल पैटर्न का मिक्सअप भी आ रहा है जिसके चलते ये लोगों की पसंद बन रहे हैं। इन्हें जीन्स के साथ पहना जा सकता है व प्लाजों के साथ भी कैरी किया जा सकता है।
लाइट फेब्रिक और ब्राइट कलर्स
फैशन डिजाइनर शिल्पी शर्मा बताती हैं कि यह 70 के दशक की स्टाइल है जो काफी पसंद की जाती है। कलरफुल अंदाज हर किसी को लुभाता है। कपड़ों के जरिए भी यह व्यक्तित्व को निखारता है। गर्मी में बस यह ध्यान रखा जाए कि लाइट फेब्रिक जैसे लिनन, कॉटन, कैम्ब्रे में ही इसे खरीदा जाए। साथ ही डार्क की जगह ब्राइट कलर्स में कपड़े लिए जाएं तो बेहतर।