जबलपुर

Breaking News : 32 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, हो सकते हैं कई और खुलासे

Breaking News : 32 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, हो सकते हैं कई और खुलासे
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2025, 1:40 PM IST
drug injection
drug injection

Breaking News : शहर में बढ़ रहे नशे के कारोबार को नियंत्रित करने के लिए पुलिस सघन अभियान चला रही है। इसके लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। जिससे सफलता भी मिल रही है। ताजा मामला खमरिया थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवक को करीब तीन दर्जन नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया। युवक से पूछताछ जारी है, जिससे कई और मामलों के खुलासा होने की संभावना है।

Breaking News : खमरिया थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया बुधवार शाम को क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि खेरमाई मंदिर बापू नगर नाला के पास एक युवक नशे के इंजेक्शन रखकर लोगों को बेच रहा है। सूचना और बताए हुलिया के अनुसार क्राइम ब्रांच एवं थाना खमरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने बापूनगर नाला के पास दबिश दी। जहां पन्नी से बनी टपरिया नुमा स्थान से मुखबिर के बताए हुलिये का युवक काले रंग की पन्नी लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।



Breaking News : रांझी का रहने वाला है युवक

पूछताछ पर उसने अपना नाम शानू श्रीपाल उम्र 24 वर्ष निवासी बापूनगर रांझी बताया। तलाशी लेने पर काले रंग की पन्नी में प्रतिबंधित फेनेरमाईन मेलियेट 16 नग एवं ब्यूप्रेनार्फिन 16 नग रखे मिले। आरोपी के कब्जे से 32 नग नशीले इंजेक्शन जप्त कर लिए गए। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 8, 20, एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को नशीले इंजेक्शन के साथ रंगे हाथ पकडने में थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक संतोष पांडे, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, अरविंद श्रीवास्तव, आरक्षक जय प्रकाश तिवारी, आशुतोष बघेल, थाना खमरिया के सहायक उप निरीक्षक गोवर्धन ठाकुर की भूमिका रही।

Updated on:
17 Jul 2025, 1:40 PM IST
Published on: