जबलपुर

मौसम में बदलाव; धीरे-धीरे चढ़ रहा पारा, दिन में धूप हो रही तल्ख

तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर में सर्दी कम हो गई है।

less than 1 minute read
Feb 10, 2021
imd weather forecast of mp, mp weather update in hindi

जबलपुर. शहर में तीन दिन से चढ़ रहा पारा बुधवार को भी चढ़ा। तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। पारे की चाल के साथ मौसम का मिजाज भी बदला। दोपहर में सर्दी कम हो गई है। दिन में ठंड महसूस नहीं हुई। सुबह और शाम के बीच तापमान में अंतर बढ़ा है। भोर और रात में ठंड बनी हुई है। शहर के बाहरी क्षेत्रों में ठंडी हवा चुभ रही है। लेकिन दिन में धूप सख्त रही। ज्यादा देर तक सूर्य की किरणों के सम्पर्क में रहने पर ऐसा लगता है सर्दी गायब हो गई है। दिन में गर्म कपड़े पहनने की आवश्यकता भी कम हुई है।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री हो गया। यह सामान्य से दो डिग्री सी ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री हो गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सी नीचे रहा। आद्र्रता सुबह के समय 72 और शाम को 39 प्रतिशत थी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को हवा की दिशा परिवर्तित होकर उत्तर-पूर्वी हो गई है। लगभग 2-3 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से हवा चली है। आकाश साफ और धूप तेज होने से दिन के समय में तापमान में वृद्धि हुई है। पारा अब धीरे-धीरे बढ़ेगा। गुरुवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की सम्भावना है।

Published on:
10 Feb 2021 07:30 pm
Also Read
View All