Jabalpur Court- धमाके की आवाज सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरु की
Jabalpur court - मध्यप्रदेश के जबलपुर में कोर्ट में धमाका हुआ है। यहां के जिला कोर्ट में धमाका हुआ जिसके बाद अफरातफरी मच गई। कोर्ट में उपस्थित लोग इधर उधर भागे। परिसर में तेज आवाज से कोर्ट के कामकाज में लगे अधिवक्ता और पेशी पर आए लोग घबरा उठे। धमाके की आवाज सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। इस घटना से एक बार फिर न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गए हैं।
बताया जा रहा है कि जबलपुर जिला कोर्ट परिसर के कोर्ट नंबर 2 के सामने धमाका हुआ। तेज आवाज सुनकर लोग घबरा उठे।इधर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस अभी आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। धमाके से कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…