जबलपुर

12वीं पास ने फिल्म देख बनाया ठगी का प्लान, बीटेक छात्र को थमाए चिल्ड्रन बैंक के नोट

12वीं पास ने फिल्म देख बनाया ठगी का प्लान, बीटेक छात्र को थमाए चिल्ड्रन बैंक के नोट

2 min read
Jun 26, 2025
Children Bank notes

Children Bank notes : फिल्म की तर्ज पर 12वीं पास युवक ने बिहार के बीटेक छात्र को तंत्र-मंत्र के जरिए रकम तीन गुना करने का झांसा देकर 15 हजार रुपए का चूना लगा दिया। गोहलपुर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को इंडियन चिल्ड्रन बैंक के नोट के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस को अंदेशा है कि उसने कई और लोगों से इस तरह ठगी की है। पुलिस ठगी के शिकार लोगों का पता लगा रही है।

Children Bank notes : तंत्र-मंत्र से रुपए तीन गुना का झांसा देकर बिहार के युवक को लगाई चपत

Children Bank notes : गड्डी में ऊपर-नीचे असली, बीच में रखे थे नकली नोट

बिहार के आरा टाउन भोजपुर निवासी अनिकेत ने बताया, फोन के जरिए उसका संपर्क बालाघाट निवासी विजय रहंगडाले उर्फ अजय से हुआ। उसने अनिकेत को बताया कि वह तंत्र-मंत्र के जरिए नोटों को तीन गुना कर सकता है। उसकी बातों में आकर अनिकेत साथी के साथ 15 हजार रुपए लेकर शहर आया। मंगलवार रात अजय ने उसे गोहलपुर स्थित लेमा गार्डन बुलाया। अनिकेत ने उसे 15 हजार रुपए। कुछ देर बाद विजय ने 75 हजार रुपए के नोट की गड्डी दी। अनिकेत ने गड्डी खोली तो ऊपर और नीचे असली नोट थे, लेकिन बीच में इंडियन चिल्ड्रन बैंक के नोट थे। अनिकेत और उसका साथी अजय को पकड़कर थाने ले गए, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से चिल्ड्रन बैंक के 11 हजार 500 रुपए और 25 हजार रुपए असली बरामद हुए।

Updated on:
26 Jun 2025 01:35 pm
Published on:
26 Jun 2025 01:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर