जबलपुर

आसमान पर बादलों का डेरा, सुबह से हो रही रिमझिम बारिश

बारिश से फसलों को फायदा

less than 1 minute read
meerut

जबलपुर, शहर में बारिश के कारण मंगलवार को मौसम बदला गया है। आसमान पर बादलों का डेरा है और सुबह 10 बजे से रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश शुरू होते ही नमी और सदीज़् बढ़ गई है। लोग रेनकोट और छतरी के सहारे घर से बाहर निकले और जरूरी कायज़् किया। मौसम बदलने के कारण सड़कों और चौक-चौराहों पर सन्नाटे जैसी स्थिति बन गई है। ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहें।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से बारिश शुरू हुई है। दो दिन तक बादल छाए रहेंगे और रूक रूककर बारिश होती रहेगी। शहर में सुबह धूप निकली थी। सुबह 8 बजे के बाद बादल छाने लगे और 9.30 बजे तक मौसम बदल गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हल्की बारिश होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र अधारताल में सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक 1 मिमी बारिश रेकॉडज़् की गई। विंटर सीजन में कुल बारिश 30.9 मिमी हो चुकी है। बारिश के साथ नमी बढ़ गई। सुबह की आद्रज़्ता (नमी ) 91 प्रतिशत रही। जबकि, हवा शांत है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दजज़् किया गया। जबकि सुबह 8.30 बजे 13.2 एवं सुबह 11.30 बजे 14.4 डिग्री सेल्सियस दजज़् किया गया।

बारिश से फसलों को फायदा
जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक कृषि डॉ. मनीष भान के अनुसार रवि की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। नमी बढऩे से देर से बुवाई वाले गेंहू की फसल को ज्यादा फायदा होगा। ज्यादा बारिश नहीं हुई तो दहलनी मसूर, अरहर एवं मटर को भी नुकसान नहीं होगा। जमीन में नमी के कारण चना में उखटा रोग लग सकता है। सरसो को कोई नुकसान होगा। जबकि, बारिश हो गई तो पाला लगने की आशंका खत्म हो गई।

Published on:
04 Feb 2020 01:03 pm