जबलपुर

cm shivraj singh angry – भाजपा महामंत्री का पुलिस ने तोड़ा हाथ, सीएम ने लगा दी एसपी की क्लास – जानें पूरा मामला

सीएम की एसपी को हिदायत, आमजन की शिकायतों को गंभीरता से ले पुलिस
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2017, 10:39 AM IST
cm shivraj singh angry at IPS shashikant in jabalpur
cm shivraj singh angry at IPS shashikant in jabalpur

जबलपुर। पिछले दिनों पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए भाजपा नेताओं की बात जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पता चली तो वे गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने पुलिस कप्तान की सबके सामने ही क्लास लगा दी। उन्होंने कहा पुलिस की मनमर्जी न चले, लाठीचार्ज की नौबत क्यों आ रही है। आमजन या जनप्रतिनिधि या फिर किसी पार्टी का कार्यकर्ता उसकी बात और शिकायत सुनने के बाद ही कोई ठोस निर्णय पर पहुंचा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि जिला भाजपा नगर महामंत्री संदीप जैन व उनके साथियों पर पिछले दिनों पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। जिसमें संदीप जैन की हाथ की हड्डी फ्रेक्चर हो गई। संदीप एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

निजी कार्यक्रम में आए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को यहां भाजपा संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की और शहर में जन प्रतिनिधियों और पुलिस के बीच लगातार हो रही झड़पों और टकराव की स्थिति को गंभीर माना। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला को हिदायत देते हुए कहा, इस तरह की टकराव की स्थिति दोबारा न बने। उन्होंने कहा, यही नहीं आम जनता की शिकायतों को भी गंभीरता से लें।

भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल और विधायक अशोक रोहाणी ने मुख्यमंत्री को हाल ही में पार्टी जनप्रतिनिधियों की पुलिस की ओर से की गई मारपीट की जानकारी दी। बताया गया कि पुलिस के रवैये से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष है। पुलिस बगैर संवाद किए ही लाठीचार्ज कर रही है। पार्टी पदाधिकारियों ने नगर महामंत्री संदीप जैन के साथ पुलिस की ओर से की गई मारपीट की जानकारी दी। यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री चौहान रात 9.17 बजे विमान से भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Published on: