
जबलपुर.कोई कंपनी सेक्रेटरी बन गया तो किसी ने सीएस बनने का एक पड़ाव पार किया। सोमवार को भारतीय कंपनी सेक्रेटरी संस्थान ने सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल लेवल के रिजल्ट डिक्लेयर किए। शहर के कुछ स्टूडेंट्स को सफलता मिली। स्टूडेंट्स का कहना है कि रेगुलर, फोकस स्टडी और रिविजन करके ही उन्हें यह सफलता मिली है। जिस तरह उन्होंने अभी मेहनत की है, उसी तरह वह आने वाले समय में आगे के पड़ावों के लिए भी कड़ी मेहनत करेंगे। कंपनी सेक्रेटरी के रिजल्ट में छात्राओं ने छात्रों को बहुत ही पीछे छोड़ा।
दो ग्रुप पास, अब अगले में दिखाएंगे कमाल
दीक्षा गुप्ता ने प्रोफेशनल लेवल का पहला और तीसरा ग्रुप पास कर लिया है। अमिता झा ने पहला और दूसरा, इसी तरह उत्कर्ष जैन ने पहला और तीसरा ग्रुप क्लीयर कर लिया है। अब प्रोफेशनल क्लीयर करने के लिए केवल सिंगल ग्रुप बचा है, जिसमें कड़ी मेहनत करके इसे भी पार कर लेंगे।
फोटो कैप्शन
- सीए एग्जीक्यूटिव में अदिति सेन और हर्षिता पांडे ने दोनों ग्रुप क्लीयर कर लिए हैं। भूमिका शर्मा, दीपेश मोटवानी, सोनाली त्रिपाठी, मोहिनी अग्रवाल, सेजल केशरवानी, पलक राठौर, महिमा पाटकर, गरिमा श्रीवास्तव, श्रुति सेठी, कांची लालन ने सिंगल ग्रुप क्लीयर कर लिया है।
ये बन गए कंपनी सेक्रेटरी
नाम- सृष्टि नेमा
पैेरेंट्स- आरती नरेंद्र नेमा
कटंगी की रहने वाली सृष्टि नेमा ने पहले ही अटैम्प्ट में तीनों ग्रुप पास कर लिया है। सृष्टि ने बताया कि वह कोचिंग के लिए जबलपुर डेली अप-डाउन करती थीं। उनका सपना था कि वह सीएस बनें और उन्होंने यह ख्वाब पूरा कर लिया है।
नाम- आकाश जैन
पैरेंट्स- मनीषा कमलेश जैन
गढ़ा निवासी आकाश भी सीएस बन गए हैं। आकाश ने बताया कि लास्ट टाइम उन्होंने पहला ग्रुप पास कर लिया था, लेकिन अब उन्होंने दो ग्रुप और पास क्लीयर सीएस बनने का सपना पूरा कर लिया है। आकाश ने बताया कि वे रेगुलर स्टडी करते रहे।