जबलपुर

mp election 2023 : विंध्य – महाकौशल से चुनावी शंखनाद करने जा रही कांग्रेस, विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

विंध्य और महाकौशल पर नजर : संस्कारधानी से विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर रही कांग्रेस। 12 जून को प्रियंका गांधी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।
2 min read
News
mp election 2023 : विंध्य - महाकौशल से चुनावी शंखनाद करने जा रही कांग्रेस, विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

राज्य में आगामी 6 माह में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जहां एक तरफ भाजपा और कांग्रेस के बीच वार पलटवार का दौर चल रहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस सूबे की संस्कारधानी जबलपुर से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद करने जा रही है। विधानसभा चुनाव का शंखनाद खुद प्रियंका गांधी रकेंगी। इसके लिए यहां वो 12 जून को जबलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभा में मध्य प्रदेश कांग्रेस जिले भर से करीब एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी कर रही है।


प्रदेश में इसी साल के आखिरी महीनों में विधानसभा चुनाव होना तय हैं। इसी के मद्देनजर राज्य में सक्रीय सभी राजनीतिक दल अपने अपनी कमर सकते हुए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। राजनीतिक बयानबाजी के साथ साथ वार पलटवार का दौर भी जोर शोर से जारी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए जबरदस्त तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि, जबलपुर से कांग्रेस विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेगी।


अनुकूल जगह तलाशने में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस के चुनावी शंखनाद के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा 12 जून को जबलपुर आएंगी। जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी की सभा में 1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी में है। इसे लेकर सभा स्थल के हिसाब से अनुकूल स्थान तलाशा जा रहा है।


कांग्रेस का फोकस विंध्य और महाकौशल

बड़ा सवाल ये है कि, आखिर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जबलपुर यानी विंध्य और महाकौशल से ही विधानसभा चुनाव के शंखनाद की तैयारी क्यों की है ? दरअसल, साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस ने सत्ता प्राप्ति की थी, लेकिन उसे बड़ा नुकसान इन्हीं दोनों क्षेत्रों से उठाना पड़ा था। ऐसे में कांग्रेस का खास फौकस उन इलाकों पर हैं, जहां से पिछली बार उसे अच्छे नतीजे देखने को नहीं मिले थे। वहीं, दूसरा कारण ये सामने आया है कि, कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो पार्टी द्वारा कराए गए हालिया सर्वे में मौजूदा सरकार से भी यहां के लोगों की नाराजगी मेहसूस हो रही है। ऐसे में विंध्य और महाकौशल से कांग्रेस के प्रति अच्छे रुझान आते हैं तो इसका सीधा असर पूरे प्रदेश पर पड़ेगा।

Published on:
04 May 2023 11:45 am