जबलपुर

बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP विधायक का दफ्तर घेरा, मिली लाठियां और गिरफ्तारी

-वाटर कैनन का प्रयोग कर आंदोलनकारियों को खदेड़ा

2 min read
Oct 19, 2020
यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रदर्शन

जबलपुर. अपराध के लगातार बढ़ते ग्राफ का विरोध करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारी पड़ा। पहले तो पुलिस ने बल प्रयोग व कैनन का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ने की कोशिश की फिर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया। यह सब हुआ कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक के दफ्तर के सामनने।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला है। यही नहीं वो कहते हैं कि इन अपराधियों को विधायक का संरक्षण प्राप्त है। ऐसे में उन्होंने रांझी स्थित विधायक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए पहुंच गए। युवक कांग्रेस प्रभारी रांझी, प्रतीक चौकसे, प्रदेश सचिव एनएसयूआइ राहुल रजक और सौरभ गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता ने विधायक कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू किया ही था कि पुलिल बल पहुंच गया और कार्यकर्ताओं की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पहले तो हल्का बल प्रयोग किया। फिर भी हालात सामान्य न होने पर वाटर कैनन का प्रयोग कर सभी को मौके से खदेड़ा। साथ ही मौके से करीब 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया।

गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से मिलने कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे चिंटू, अमरचंद्र बाबरिया, लखन ठाकुर पुलिस ग्राउंड पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गरीब ऑटो चालक के साथ भाजपा कार्यकर्ता बेरहमी के साथ मारपीट करता है लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। ऐसे अपराधियों को जनप्रतिनिधियों का संरक्षण है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो फिर घेराव किया जाएगा।

इस मौके पर अमित मिश्रा, आसिफ कुरैशी, अमित द्विवेदी, विजय पांडे, सैम्युअल जेवियर, दीपक चौधरी, राजेश चौबे, पवन कनौजिया, रिजवान अली, रघु तिवारी आदि मौजूद रहे।

युवक कांग्रेस प्रभारी रांझी, प्रतीक चौकसे ने आरोप लगाया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में नशे का व्यापार खुलेआम चल रहा है। नशे के सौदागरों के साथ विधायक की साठगांठ है जिस वजह से पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कहा कि, 13 वर्षीय मासूम की हत्या हुई लेकिन भाजपा के विधायक इस मामले में खामोश हैं। कार्यकर्ता जब विधायक के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे तो पुलिस ने लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। पुलिस के साथ झड़प में प्रतीक चौकसे, राहुल रजक, अमन अरबी, गोविंद चौधरी, सौरभ गौतम को मामूली चोट आईं।

Published on:
19 Oct 2020 02:37 pm
Also Read
View All