जबलपुर

पत्नियों का शौकीन पति, नई दुल्हन की बारात लेकर जा रहा था तभी हुआ गजब का ड्रामा

पत्नियों का शौकीन पति, नई दुल्हन की बारात लेकर जा रहा था तभी हुआ गजब का ड्रामा  

less than 1 minute read
Nov 28, 2020
wedding.png
controversial marriage

जबलपुर। शहर में एक ऐसे व्यक्ति की चर्चा हो रही है जो पत्नियों का शौकीन है। उसकी पहली पत्नी के गुजरे कुछ ही दिन हुए थे कि दूसरी वाली को ले आया, दूसरी वाली से कुछ अनबन क्या हुई उसने तीसरी वाली दुल्हन को तैयार कर लिया। लेकिन तभी कुछ ऐसा ड्रामा हुआ कि नई दुल्हन बारात का इंतजार करती रही और उसका दूल्हा आया ही नहीं। पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया है।

यह है मामला - पहली पत्नी की मौत, दूसरी से तकरार, रचा रहा था तीसरी शादी
पहली पत्नी की मौत के बाद पति ने दूसरा विवाह रचा लिया। लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों अलग-अलग रहने लगे। गुरुवार को पति एक विधवा महिला से शादी कर रहा था। यह जानकारी पत्नी को लग गई। वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और शादी रुकवाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल पति को फोन घुमाया और कार्यालय बुलाया। जहां दोनों के बीच समझौता हो गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को नरसिंहपुर बारात जानी थी, यह जानकारी पत्नी को लग गई, वह सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की। शाम लगभग पांच बजे व्यक्ति अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा गया। जिस कारण न बारात जा पाई और न विवाह हो पाया। पुलिस ने मामला जांच में लिया था। दोनों को समझाइश दी गई है।

Published on:
28 Nov 2020 11:50 am