जबलपुर

कोरोना में पढ़ाई: टीवी पर पढ़ाएंगे प्रोफेसर, आकाशवाणी पर सुन सकेंगे कोर्स

कोरोना में पढ़ाई: टीवी पर पढ़ाएंगे प्रोफेसर, आकाशवाणी पर सुन सकेंगे कोर्स  

less than 1 minute read
Sep 18, 2020
education news in hindi, education, online classes, online study, school, digital classes, engineering courses, management courses,

जबलपुर। कॉलेज छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराने के लिए ऑनलाइन लैक्चर तैयार किए जाएंगे। ये लैक्चर टीवी पर प्रसारित होंगे। आवश्कता अनुसार इन्हें आकाशवाणी पर भी सुना जा सकेगा। उच्चशिक्षा विभाग द्वारा पहली बार की जा रही इस कवायद में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के अलावा अन्य विवि की भी सहभागिता रहेगी। इस कार्य के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय भी तैयार करेगा लेक्चर, उच्च शिक्षा विभाग की कवायद
तीन घंटे टीवी पर होगी कॉलेज छात्रों की पढ़ाई

तीन घंटे की पढ़ाई टीवी आधारित होगी। रोजाना 7 बजे से 10 बजे के बीच इन लैक्चरों का प्रसारण दूरदर्शन पर किए जाने की योजना है।

रादुविवि भी तैयार करेगा लेक्चर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की ओर से भी कुछ विषयों के लैक्चर तैयार किए जाएंगे। पॉलिटिकल डिपार्टमेंट सहित अन्य विभाग इस दिशा में पहले काम कर भी चुके हैं। हालांकि इसके लिए बेहतर स्टूडियो के सेटअप की आवश्यकता होगी।

भोज करेगा अपलोड
जानकारों के अनुसार मप्र भोज मुक्त विश्वविद्यालय यूजी-पीजी कोर्स के ऑडियो-वीडियो लेक्चर को सूचीबद्ध करते हुए विभागीय पोर्टल पर अपलोड करेगा। प्रदेश में ऑनलाइन क्लास के विस्तार के लिए जल्द कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश विभाग ने दिए हैं।


एसओपी में भी जारी
दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर में भी एकेडमिक कैलेंडर को अलग-अलग पैटर्न पर डिजाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें ऑफलाइन क्लास, ऑनलाइन क्लास, असेसमेंट और ट्रेनिंग के लिए रोटेशनल बेस पर क्लास का टाइम टेबल बनाने के लिए कहा गया है, ताकि एक समय में कैम्पस में कम छात्र मौजूद हों।

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाइन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उच्चस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें विश्वविद्यालयों की भूमिका होगी।
- प्रो. कपिलदेव मिश्र, कुलपति रादुविवि

Published on:
18 Sept 2020 01:09 pm
Also Read
View All