जबलपुर

corona Isolation coach: हो-हल्ला मचाकर बनाए थे आइसोलेशन कोच, अब धूल खा रहे खड़े खड़े

जिला प्रशासन भी नहीं कर पा रहा उपयोगडिमांड के इंतजार में आइसोलेशन कोच

2 min read
Oct 03, 2020
Isolation Coaches
आईसोलेशन कोच

जबलपुर। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए रेल मंडल जबलपुर ने आइसोलेशन कोच का निर्माण कराया था। रेल मंडल जबलपुर के पास अभी भी 22 आइसोलेशन कोच हैं, जिनका उपयोग न तो स्थानीय जिला प्रशासन कर रहा है न ही किसी और रेल मंडल द्वारा इन्हें बुलाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार डिमांड पर आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराए जाते हैं।

ऑक्सीजन की होगी व्यवस्था
जानकारी के अनुसार आइसोलेशन कोच में अभी ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं है। लेकिन, जरूरत पडऩे पर सभी आइसोलेशन कोच में ऑक्सीजन सिलेंडर भी रखे जा सकते हैं, जिससे इनमें भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमितों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

46 रैक बनाए थे
जबलपुर में 46 आइसोलेशन रैक तैयार किए गए थे। यह जानकारी रेलवे बोर्ड के पास थी। दिल्ली में संक्रमण बढऩे के बाद बेड व आइसोलेशन वार्ड की आवश्यकता पड़ी तो रेलवे बोर्ड के निर्देश पर जबलपुर रेल मंडल ने 24 आइसोलेशन कोच 16 जून को दिल्ली भेजे गए थे।

ये है प्रक्रिया
मंडल की ओर से तैयार कराए गए आइसोलेशन कोच का उपयोग प्रदेश शासन या जिला प्रशासन को करना है। राज्य शासन या जिला प्रशासन को रेलवे से आधिकारिक तौर पर इन्हें लेना होगा। यदि ऐसा होता है, तो इनमें सैकड़ों कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा सकता है।

ये है स्थिति
46 कुल आइसोलेशन कोच बनाए गए
24 कोच भेजे गए दिल्ली
22 आइसोलेशन कोच वर्तमान में हैं उपलब्ध

ऐसा है आइसोलेशन कोच
- साइड अपर और अपर सीट नहीं है
- ऑक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य मशीनें लगाई गई हैं
- बाथरूम को बनाया गया है लैब
- प्रत्येक कोच का पहला केबिन डॉक्टर्स और दूसरा केबिन स्टाफ के लिए है

ये सुविधाएं भी
- खिड़कियों पर लगाई गई है मच्छरदानी
- प्रत्येक केबिन को प्लास्टिक के पर्दे से किया गया है कवर
- प्रत्येक केबिन में डस्टबिन भी रखी है

रेल मंडल जबलपुर के पास वर्तमान में 22 आइसोलेशन आईसुलेशन कोच हैं। कहीं से डिमांड आने पर कोच भेजे जाएंगे। स्थानीय प्रशासन चाहे तो उसे भी ये कोच मुहैया कराए जा सकते हैं।
- विश्वरंजन, सीनियर डीसीएम, जबलपुर रेल मंडल

Published on:
03 Oct 2020 11:26 am