12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jabalpur News: युवक-युवती के बैग में किताबों की जगह निकले गांजे के पैकेट, टी स्टॉल के पास से पकड़े गए

Ganja Smuggling: स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी कर रहे युवक-युवती गिरफ्तार, करीब 5 लाख 59 हजार 200 रुपये का गांजा पुलिस ने जब्त किया।
2 min read
Google source verification
jabalpur ganja smuggling

ganja smuggling student boy girl arrested, एआई से बनाई गई तस्वीर और इनसेट में आरोपियों से जब्त गांजा (Source-Patrika)

Jabalpur Ganja Smuggling: मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को भी पुलिस ने शहर में गांजे की तस्करी करने की फिराक में घूम रहे युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। युवक-युवती पुलिस को चकमा देने के लिए स्टूडेंट बनकर गांजे की तस्करी कर रहे थे, हालांकि वो पुलिस को चकमा दे पाते इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने युवक-युवती के पास से 11 किलो से भी ज्यादा गांजा जब्त किया है। ये गांजा युवक-युवती अपने-अपने बैग में किताबों की जगह पैकेट बनाकर रखे हुए थे। जब्त गांजे की कीमत करीब 5 लाख 59 हजार 200 रुपये बताई गई है।

स्टूडेंट बनकर धोखा देने की कोशिश

क्राइम ब्रांच और बरगी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बरगी बायपास के पास एक ढाबे के सामने टी स्टॉल के पास युवक-युवती पिट्ठू बैग लेकर खड़े हैं। उनके बैग में किताबों की जगह गांजा है और वो गांजे की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर पहुंची तो वहां पर युवक-युवती बैग लेकर खड़े नजर आए। पुलिस ने दोनों को पकड़कर उनके बैग की तलाशी ली तो किताबों की जगह दोनों बैग से गांजे के तीन-तीन पैकेट मिले। युवक-युवती के पास से 11 किलो से ज्यादा गांजा जब्त हुआ है।

गांजा तस्करी करते पकड़ाए युवक-युवती

पुलिस युवक-युवती को पकड़कर अपने साथ थाने लेकर आई और उनसे पूछताछ कर रही है। शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संध्या सरोते (19) निवासी विक्रमपुर रैयत गांव, थाना शाहपुर और हिमांशु बावरिया (21) निवासी जायसवाल मोहल्ला, गोरखपुर, वर्तमान पता सैनिक सोसायटी, शक्तिनगर, गढ़ा बताया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए स्टूडेंट बनकर गांजे की तस्करी करने जा रहे थे। आरोपियों के पास से दो बैग, गांजे के 6 पैकेट्स और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आए थे और किसे गांजा बेचने वाले थे? आरोपी कितने दिनों से गांजा तस्करी कर रहे हैं इसके बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।