जबलपुर

जबलपुर के प्रेमी जोड़े ने इस हिट फिल्म को रियल लाइफ में कर दिया साकार

couple suicide : फिल्मों की कहानी कई बार रियल लाइफ से बहुत कुछ मैच खाती हैं, और कई ऐसे भी मौके आते हैं जब फिल्मों की कहानी रियल लाइफ में ही घटित हो जाया करती हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2025, 1:50 PM IST
couple suicide
couple suicide

couple suicide : फिल्मों की कहानी कई बार रियल लाइफ से बहुत कुछ मैच खाती हैं, और कई ऐसे भी मौके आते हैं जब फिल्मों की कहानी रियल लाइफ में ही घटित हो जाया करती हैं। ऐसी ही एक फिल्म करीब 5 दशक पहले आई थी जिसका नाम था 'एक दूजे के लिए' इसमें दो प्रेमियों को के बीच उनका परिवार खड़ा था। जो चाह कर भी जीते जी एक दूसरे के नहीं हो पाए। उन्होंने अपना जीवन समाप्त कर सदा सदा के लिए एक हो गए। कुछ ऐसा ही वाक्या जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में सामने आया है। जहां परिजनों के विरोध के बाद प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली और सदा सदा के लिए एक हो गए। जिसने भी वाक्या सुना वो स्तब्ध रह गया।

couple suicide : सिहोरा में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की खुदकुशी

जबलपुर . जिले के सिहोरा में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी नहीं होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी।पुलिस ने बताया कि दिनारी खमरिया में रहने वाले अभिषेक पटेल और भारती पटेल का शव स्टेडियम के पास मिला। गांव के कोटवार नेक नारायण भूमिया व अन्य ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव के पास जहरीले पदार्थ की डिब्बी पड़ी थी। सुबह छह बजे विजय कुमार लोधी और अन्य गांव वाले टहलने के लिए क्रिकेट स्टेडियम आए थे।

couple suicide

couple suicide : शादी के लिए परिजन नहीं थे तैयार

पुलिस के अनुसार दोनों के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन को यह बात मालूम थी। लड़का किसान था। वे विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। चार माह पहले लड़की की शादी तय हो गई थी।

couple suicide : टक्कर से तीन घायल

इधर, कटंगी के आश्रम के पास सोमवार रात कार क्रमांक एमपी 21 सीए 1654 के चालक ने माढ़ोताल निवासी राकेश कुमार, अर्जुन कौरव, दुर्गेश प्रसाद रजक को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि घायल खाना बनाने का काम करते हैं। वे काम के लिए गुबरा जा रहे थे। उसी दौरान दुर्घटना का शिकार हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।