जबलपुर

ट्रेन छूटने से पुलिस के हत्थे चढ़ी युवती, बैग में मिले 20 लाख रुपए

हवाला के पैसों को लाने जाने के लिए अब लड़कियों का इस्तेमाल, 20 लाख रुपयों के साथ युवती रेलवे स्टेशन से पकड़ाई...
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2021, 9:30 PM IST
hasina.png
,,

जबलपुर. हवाला के जरिए पैसों के लेन-देन के खेल में अब युवतियां भी उतर आई हैं और इस बात का खुलासा जबलपुर में एक युवती के पकड़े जाने के बाद हुआ है। जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन से क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक युवती को पकड़ा है जिसके पास से 20 लाख रुपए बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि युवती हवाले के इन पैसों को लेकर मुंबई जा रही थी लेकिन उसकी ट्रेन मिस हो गई और वो पुलिस के हत्थे चढ़ गई। हवाला की रकम चर्चित हवाला कारोबारी पंजू गोस्वामी के भतीजे बापू गोस्वामी का होने के बारे में जानकारी भी मिली है।

ट्रेन छूटने पर पुलिस के हत्थे चढ़ी युवती
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवती हवाला के पैसे लेकर मुंबई जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर युवती को मदन महल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। युवती की पहचान नंदनी उर्फ चंचल केशरवानी के तौर पर हुई है जो कि जबलपुर की ही रहने वाली है। युवती के पास से जनता एक्सप्रेस के रिजर्वेशन की टिकट भी मिली है जिससे साफ है कि उसे हवाला की रकम लेकर जनता एक्सप्रेस से जाना था लेकिन वो ट्रेन चूक गई। युवती के बैग से पुलिस को 2-2 हजार के नोटों की चार और 500-500 रुपए के नोटों की 24 गड्डियां जब्त हुई हैं। शुरुआती पूछताछ में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक युवती को मोबाइल दुकान संचालक बाबू गोस्वामी ने ये पैसे मुंबई ले जाने के लिए दिए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने बाबू गोस्वामी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

हवाला के कारोबार में हसीनाओं की एंट्री
बता दें कि जबलपुर रेलवे स्टेशन पर लगातार हवाला कारोबारियों की धरपकड़ की जा रही है। इससे पहले भी कई बार पुलिस ने स्टेशन से हवाला की रकम के साथ लोगों को पकड़ा है। इसी कारण से पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से अब हवाला के कारोबार में लड़कियों का इस्तेमाल हवाला की रकम ले जाने के लिए किया जाने लगा है क्योंकि आमतौर पर युवतियों पर इस तरह की चीजों में लिप्त होने की संभावनाएं कम होती हैं। बीते दिनों पुलिस ने मुस्कान नाम की एक युवती को भी हवाला की रकम के साथ गिरफ्तार किया था। जानकारी मिली है कि मुस्कान और पकड़ी गई नंदिनी आपस में बहनें हैं ।

देखें वीडियो- NHM ऑफिस में महिला कर्मचारियों के डांस का वीडियो वायरल

Updated on:
17 Mar 2021, 9:30 PM IST
Published on: