27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंधिया के महल में चोरी, रानीमहल के पास घुसे चोर

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल यानि राजविलास पैलेस में चोरों ने की सेंधमारी..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 17 Mar 2021, 8:32 PM IST

rajmahal.png

ग्वालियर. बीजेपी से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जयविलास पैलेस में कुछ बदमाशों ने सेंधमारी की है। सिंधिया के महल में हुई सेंधमारी की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत वरिष्ठ अधिकारी सहित पुलिसबल मौके पर पहुंचा और मामले की तफ्तीश शुरु की। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने भी मौके का मुआयना किया है और पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- प्राइवेट स्कूलों का नया खेल, कोचिंग संस्थानों को शेयर कर रहे बच्चों का डाटा

सिंधिया के महल में चोरी से हरकत में प्रशासन
कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल में चोरी होने की खबर जैसे ही पुलिस के अधिकारियों को लगी तो महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्कवॉड की भी मदद ली गई है। बताया जा रहा है कि रात दो से तीन बजे के बीच बदमाश महल में छत के रास्ते दाखिल हुए थे। ये भी जानकारी मिली है कि रानीमहल के पास जो स्टोर है वहां से चोर एक पुराना पंखा चोरी कर ले गए हैं। सिंधिया परिवार के विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि जयविलास पैलेस परिसर में रानीमहल के पास में एक बैंक को स्टोर किराये पर दिया गया है वहीं पर किसी ने चोरी की है जिसकी जांच की जा रही है।

देखें वीडियो- NHM ऑफिस में महिला कर्मचारियों के डांस का वीडियो वायरल