27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राइवेट स्कूलों का नया खेल, कोचिंग संस्थानों को शेयर कर रहे बच्चों का डाटा

बच्चों का डाटा प्राइवेट स्कूलों की तरफ से कोचिंग संस्थानों को शेयर किए जाने पर बाल संरक्षण आयोग ने कलेक्टर को लिखा पत्र...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 17 Mar 2021, 3:50 PM IST

school.png

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी में प्राइवेट स्कूलों का एक नया कारनामा सामने आया है और प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई की मांग उठी है। सामने आया है कि कुछ प्राइवेट स्कूल बच्चों का डाटा कोचिंग संस्थानों के साथ शेयर कर रहे हैं, जो कि एक दंडनीय अपराध है। मामला उजागर होने के बाद बाल संरक्षण आयोग (MPCRCR) ने भोपाल कलेक्टर को एक पत्र लिखा है और मांग की है कि ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें- इस तारीख से खुलने वाले हैं पहली से आठवीं तक के स्कूल, एहतियात के साथ लगेंगी कक्षाएं

डाटा लेकर कोचिंग संचालक बना रहे दबाव- बाल संरक्षण आयोग
बाल संरक्षण आयोग की ओर से कलेक्टर को जो पत्र लिखा गया है उसमें लिखा है कि निजी स्कूलों द्वारा कोचिंग संचालकों के साथ बच्चों की निजी जानकारी शेयर की जा रही है और कोचिंग संचालक बच्चों के अभिभावकों को फोन कर अपने संस्थानों में एडमीशन के लिए दबाव बना रहे हैं जो कि गलत है। इतना ही नहीं प्राइवेट स्कूलों के डाटा शेयर करने से साइबर क्राइम को भी बढ़ावा मिल रहा है। बाल संरक्षण आयोग ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस से जानकारी शेयर करना कानूनन दंडनीय अपराध है इसलिए कलेक्टर को इसकी जांच करानी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- मास्टर जी का 'मास्टर' प्लान, 2200 की सैलरी से बना लिए 5 करोड़

स्कूल बंद होने का फायदा उठा रहे कोचिंग संचालक
निजी स्कूलों से बच्चों का डाटा लेकर कोचिंग संस्थान स्कूलों के बंद होने का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। कोचिंग संस्थानों की तरफ से बच्चों के अभिभावकों को फोन कर बार बार ये दबाव बनाया जा रहा है कि स्कूलों के बंद होने के कारण उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कोचिंग संस्थान बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित होने से बचा सकते हैं। कोचिंग संचालक ऐसा कर बच्चों को कोचिंग संस्थान भेजने का दबाव बच्चों के अभिभावकों पर बना रहे हैं।

देखें वीडियो- ऐसे रंगेहाथ पकड़ा रिश्वतखोर रेंजर