
,,
भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना वायरल के कारण बीते करीब एक साल बंद स्कूल एक बार फिर खुलने वाले हैं। फिर से जल्द ही स्कूलों की घंटी सुनाई देगी। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस बात की जानकारी दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है 1 अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत होने जा रही है। और 1 अप्रैल से पहली और 8वीं तक की कक्षाओं वाले स्कूल खोले जाएंगे।
जहां कोरोना का प्रभाव कम वहां खुलेंगे स्कूल
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि 1 अप्रैल से नया सत्र शुरु हो रहा है और नए सत्र में एक अप्रैल से पहली से आठवीं तक के स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जहां पर कोरोना का प्रभाव कम है वहां एहतियात के साथ स्कूलों को खोला जाएगा और क्लासेस संचालित की जाएंगी। क्लासेस में कैपिसिटी से कम छात्रों को बैठाया जाएगा। मंत्री ने ये भी कहा कि जहां कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है वहां स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि कोरोना के कारण बच्चों का पिछला सत्र घर ही बीता है जिससे पढ़ाई काफी हद तक प्रभावित हुई है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कोरोना के कारण स्कूलों को बंद नहीं रखा जा सकता।
प्रदेश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले
बता दें कि मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों में कोरोना ने फिर से पैर पसारने शुरु कर दिए हैं। बुधवार को ही प्रदेश में कोरोना के 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। जो कि चिंताजनक हैं, कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर सरकार की तरफ से भी चिंता जाहिर की गई है और लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। इसी दौरान प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री की तरफ से एक अप्रैल से पहली से आठवीं तक के स्कूलों को खोले जाने का बयान थोड़ा अटपटा जरुर है।
देखें वीडियो- सीएम शिवराज का PAWRI STYLE
Updated on:
10 Mar 2021, 5:10 PM IST
Published on:
10 Mar 2021, 5:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.