जबलपुर

शहर के तालाब में शिकारियों ने लगाया फंदा, फंस गया भारी भरकम मगरमच्छ

बिलपुरा तालाब की घटनाटीम ने किया रेस्क्यू, नदी में छोड़ाशिकारियों के लगाए फंदे में फंसा मगरमच्छ

less than 1 minute read
Oct 30, 2020
Crocodile

जबलपुर। शिकारियों की ओर से डाले गए फंदे में एक मगरमच्छ फंस गया। जब सुबह ग्रामीणों को पता चला तो वन विभाग को इसकी सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को सकुशल निकालकर नदी में छोड़ा। इसी तरह रांझी इंद्रपुरी क्षेत्र में भी एक मगरमच्छ निकलने की घटना प्रकाश में आई। वन अमले को सूचना मिलने पर मगरमच्छ को पकड़ा गया है। बिलपुरा-मोहनिया क्षेत्र में ईंट भट्टे लगाए जाते हैं। ईंट भट्टों के लिए जिस स्थान से मिट्टी निकाली जाती थी वह खुदखुदकर तालाब का रूप ले चुका है। जानकारी के अनुसार बारिश के चलते परियट नदी से मगरमच्छ बिलपुरा तालाब तक आ गए थे। जिसके चलते ईट भट्टों में काम करने वाले ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही थी। मगरमच्छों को पकडऩे की सूचना वन अमले को भी दी गई थी।

वन विभाग कर रहा मामले की जांच
वन विभाग यह पता लगा रहा है कि शिकारियों की ओर से जंगली जानवर के शिकार के लिए फंदा डाला गया था या फिर ग्रामीणों द्वारा मगरमच्छ को पकडऩे के लिए यह किया गया था। विभाग मामले की जांच कर रहा है। रेंजर एमएल बरकड़े ने कहा कि पांच फीट लम्बे मगरमच्छ को सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया है। शिकारियों द्वारा फंदा डालने अथवा ग्रामीणाों द्वारा डाले जाने का पता लगाया जा रहा है।

मगरमच्छ ने मचाया हडक़म्प
जबलपुर. पचपेढ़ी स्थिति प्रियदर्शनी कॉलोनी के पीछे लगी महगवां नईबस्ती में गुरुवार दोपहर मगरमच्छ निकलने से बस्ती में हडक़म्प मच गया। दोपहर दो बजे विजय कहार के घर के सामने बगीचे में करीब चार फीट लम्बा मगरमच्छ दिखा। घुसे बस्ती के विशाल पंडा, कृति सोनी, कृष्णा, पप्पू सोनी ने वन विभाग को सूचित किया। वन अमले ने मगरमच्छ को पकड़ा। नीरज फ्रांसिस, दिलीप गोंड, प्रमेश ने कहा कि बस्ती में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।

Published on:
30 Oct 2020 01:51 pm
Also Read
View All