जबलपुर

डॉक्टर खालिद खान बना रहा था नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दवाब, भेजा जेल

डॉक्टर पर इलाज के लिए आई नाबालिग पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का मामला दर्ज किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2025, 1:18 PM IST
Religious conversion
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Religious conversion : जिले के तिलवारा थाना क्षेत्र में होम्योपैथी डॉक्टर पर इलाज के लिए आई नाबालिग पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Religious conversion : मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज


किशोरी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले डॉक्टर को भेजा जेल

पुलिस के अनुसार उसे गुरुवार को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार तिलवारा के क्रेशर बस्ती में होम्योपैथी क्लीनिक का संचालक डॉक्टर खालिद खान है। क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अगस्त 2024 में उसके पास इलाज कराने गई थी। इलाज लंबा चलने के कारण अक्सर किशोरी क्लीनिक जाती थी। खालिद ने किशोरी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया।

Religious conversion : यह बात किशोरी के परिजन को पता चली, तो उन्होंने खालिद को समझाया। इसके बावजूद उसने किशोरी को बरगलाना जारी रखा। किशोरी खालिद के बहकावे में आ गई। किशोरी की हरकतों से परेशान परिजन ने बुधवार रात तिलवारा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी खालिद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

Religious conversion : किशोरी को गुमराह कर धर्म परिवर्तन का प्रयास कराने के मामले में होम्योपैथी डॉक्टर खालिद खान को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

  • बृजेश मिश्रा, थाना प्रभारी, तिलवारा
Updated on:
4 Apr 2025, 1:18 PM IST
Published on: