जबलपुर

दुर्गा पूजा 2020: सज गए देवी दरबार, मनोहारी माता के होंगे गली गली दर्शन- देखें वीडियो

दुर्गा पूजा 2020: सज गए देवी दरबार, मनोहारी माता के होंगे गली गली दर्शन- देखें वीडियो

less than 1 minute read
Oct 16, 2020
durga_puja.jpg
#दुर्गा पूजा 2020: सज गए देवी दरबार

जबलपुर। मां जगत जननी दुर्गा के पर्व नवरात्रि की शुरुआत शनिवार से हो रही है। सुबह से लेकर रात तक शहर की गलियों में माता के जयकारे गुंजाएमान होंगे। माता के मंदिरों में भक्तों का मेला लगेगा। हर तरफ माता के जयकारे ही सुनाई देंगे। हालांकि कोरोना के चलते इस बार दुर्गा पंडालों की संख्या कम होगी, लेकिन जो पंडाल लगेंगे वहां लोग सपरिवार दर्शन करने जरूर पहुंचेंगे। सिद्ध देवी दरबारों बड़ी खेरमाई, बूढ़ी खेरमाई, त्रिपुर सुंदरी मंदिर, बगलामुखी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से लेकर आधी रात तक माता के दर्शन किए जा सकेंगे। इस बार नगर प्रशासन ने लोगों को घर से ही माता के दर्शन कराने की व्यवस्था दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर हर कोई माता के दर्शन कर सकता है।

Published on:
16 Oct 2020 02:59 pm