जबलपुर

navratri 2017 नवरात्रि में लगाएं माता को ये नौ भोग, प्रसन्न होंगी देवी मां

यह सभी विशेष प्रसाद ऐसे है जिनसे होती है मनोकामना पूरी,प्रत्येक दिन लगाएं मां को विशेष भोग

2 min read
Sep 17, 2017
muharram 2017

जबलपुर।नवरात्रि यानी मां के नौ रूपों के नौ दिन, आस्था के नौ दिन और माता रानी को मनाने के नौ दिन। निरोग, सफलता, धनवान और बुद्धिमान होने की कृपा आप पर भी बरस सकती है। इस नवरात्रि माता रानी को लगाएं उनके मनपसंद भोग। फिर देखिए आपके सारे कष्ट दूर हो जायेंगे। ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी ने मां को उनके प्रिय भोग अर्पित किया तो माता की उस पर विशेष कृपा होती है। यह सभी विशेष प्रसाद ऐसे है जिनसे होती है मनोकामना पूरी,प्रत्येक दिन लगाएं मां को विशेष भोग। आइये ज्योतिषाचार्य सचिनदेव महाराज से जानते हैं माता के नौ दिन के नौ भोग -

प्रथम: माता को घी का भोग लगाएं तथा दान करें। इससे रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती है तथा उसका रोग समाप्त होने की संभावना बढ़ जाती है।
दूसरे दिन: माता को शक्कर का भोग लगाएं तथा उसका दान करें। ये उपाय करने वाले की आयु लंबी होती है।
तृतीया: माता को दूध चढ़ाएं तथा इसका दान करें। ऐसा करने से सभी प्रकार के दु:खों से मुक्ति मिलती है।
चतुर्थी: माता को मालपुए का भोग लगाएं तथा दान करें। इससे सभी प्रकार की समस्याएं अपने आप ही समाप्त हो जाती हैं।

इन देवी गीतों को सुनकर अच्छे अच्छे भक्ति में मगन हो जाते हैं, आप भी सुनें
पंचमी व षष्ठी तिथि: माता को केले व शहद का भोग लगाएं व दान करें। केले का भोग लगाने से परिवार में सुख-शांति रहेगी व शहद के भोग से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
सप्तमी: माता को गुड़ की वस्तुओं का भोग लगाएं तथा दान भी करें। इससे दरिद्रता का नाश होता है।
अष्टमी: माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं तथा दान भी करें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
नवमी: माता को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाएं व जितना हो सके गरीबों को दान करें। इससे जीवन का हर सुख मिलता है।

इन नौ मन्त्रों से सिद्ध करें नवदुर्गा की नौ शक्तियों को, दुश्मन भी कुछ नहीं बिगड़ पाएगा

Also Read
View All