जबलपुर

एकादशी पर इन राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत, लक्ष्मी जी करेंगी धन वर्षा

एकादशी पर इन राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत, लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा  
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2018, 3:51 PM IST
Ekadashi Vrat Katha | Ekadashi Vrat Katha Hindi
Ekadashi Vrat Katha | Ekadashi Vrat Katha Hindi

जबलपुर। वैसे तो एकादशी तिथि और व्रत पूजन हर महीने एक बार आता है, लेकिन कुछ एकादशी ऐसी भी होती हैं जो विशेष योग , संयोग और सिद्धफलदायी होती हैं। ऐसी ही एकादशी गुरुवार को पड़ रही है। १२ अप्रैल को आने वाली यह एकादशी व्रत पूजन के साथ ही जीवन में बहुत कुछ बदलाव के संकेत भी दे रही है। वहीं पांच खास राशियों पर जो इसका प्रभाव पडऩे वाला है, वह बहुत ही शुभ है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. सत्येन्द्र स्वरूप शास्त्री के अनुसार अप्रैल के महीने में आने वाली एकादशी को बरुथिनी एकादशी कहते हैं। एकादशी का दिन बहुत ही पवित्र और शुभ होता है। इस एकादशी को ऐसा संयोग बन रहा है जिसमे खुद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी 5 राशि वालों की झोली भरने वाली हैं। इस राशियों पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु कृपा बरसाने वाले हैं। गुरुवार को यह महासंयोग बन रहा है जिससे इन पांच राशि वाले लोगों की किस्मत खुलने वाली है।


इन राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा


सिंह राशि- इस राशि के लोगों का अच्छा समय शुरू होने वाला है। ये समय इन लोगों के लिए बहुत ही बेहतरीन साबित होने वाला है। इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होने वाला है। इनके रुके हुए काम जल्द पूरे होने वाले हैं। समाज में मन सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि - इस राशि के जो लोग नौकरी वाले हैं उन्हें लाभ होने वाला है। इस समय इस राशि के लोग जो भी काम करेंगे उसमें लाभ की संभावना प्रबल है। धन का अधिक लाभ होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों की आय के साधन बढऩे वाले हैं। ऐसा ही योग बनता नजर आ रहा है। ये लोग जो भी काम शुरू करेंगे उसमे सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है, साथ ही परिवार में ख़ुशहाली रहेगी। जमीन जायदाद खरीदने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- मकर राशि के लोगों को जीवन में सफलता मिलेगी और साथ ही ये लोग धनी होंगे। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे वो सफल होगा।्र इस समय इन राशि वाले लोगों का भाग्य इनका साथ देगा।

मीन राशि- आत्मविश्वास खो चुके लोगों का इस समय आत्मविश्वास चरम पर होगा और कार्यक्षेत्र मेंं प्रगति मिलेगी। आपके पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको अचानक से धन का लाभ होगा।

Published on: