नई डिजाइन के मॉडल रैक का होगा ट्रायल, जानिए कहां

पमरे : एक-दो दिन में हो सकता है ट्रायल, पहले रैक से भी वाराणसी-दिल्ली के बीच दौड़ा दी थी महामना एक्सप्रेस
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2016, 7:22 AM IST
model rack
model rack
जबलपुर. मॉडल रैक की दूसरी खेप तैयार हो गई है। चमचमाते 18 कोच वाले इस रैक को पूरा कर लिया गया है। इसके ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी गई है। देश के इस दूसरे मॉडल रैक के बनने के साथ ही रेल जोनों ने इस पर नजरें गड़ा दी हैं। पहले मॉडल रैक की तरह इसे भी पश्चिम मध्य रेल से छीनने की कवायद शुरू हो गई है।

model rack

ट्रायल की तैयारी
पश्चिम मध्य रेल के भोपाल स्थित सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाने में तैयार देश के दूसरे मॉडल रैक के ट्रायल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक गिरीश पिल्लई ने इसी सप्ताह इसके ट्रायल के निर्देश दिए हैं। रेल सूत्रों की मानें, तो 6 या फिर 7 दिसम्बर को इसका ट्रायल होने जा रहा है। इसका ट्रायल हबीबगंज स्टेशन से करने की तैयारी है।

एक साल इंतजार
पिछले साल दिसम्बर में ही पहला मॉडल रैक तैयार किया गया था। सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाने को रेलवे बोर्ड ने मॉडल रैक के 111 डिब्बे बनाने के निर्देश दिए थे। तकनीकी बाधाओं के चलते 18 कोच तैयार करने में ही साल भर लग गया, हालांकि अगले पांच माह में तीन नए रैक बनाने का टारगेट रखा गया है। पमरे में तैयार पहले मॉडल रैक को जबलपुर की ट्रेन में लगाने के प्रयास किए थे। मॉडल रैक रेलमंत्री को रैक इतना पसंद आया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से दिल्ली के बीच महामना एक्सप्रेस मॉडल रैक से दौड़ा दी थी। इस बार भी उत्तर रेलवे, दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे ने इस रैक के लिए कवायद शुरू कर दी है। इस बार जनप्रतिनिधियों को भी प्रयास करने होंगे, तभी दूसरा मॉडल रैक जबलपुर की झोली में आ पाएगा।
Published on: