मलेरिया से निपटने मछलियों का सहारा, सिवनी से आएंगी मछलियां

गम्बूसिया मछलियों का सहारा लेगा मलेरिया विभाग 
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2016, 6:48 AM IST
continues to play malaria month formality
The Department of Health continues to play malaria month formality

जबलपुर। मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण करने के लिए मलेरिया विभाग लार्वा खाने वाली गम्बूसिया मछलियों का सहारा लेगा। सिवनी जिले से डेढ़ लाख मछलियां मंगाई जा रही हैं। इन्हें ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों के जलस्रोतों में छोड़ा जाएगा।


maleriya









इस बीच जिले में फेल्सीफेरम मलेरिया के बढ़ते आकड़ों ने विभाग के होश उड़ा दिए हैं। कुंडम, पनागर, शहपुरा के जिन क्षेत्रों में फेल्सीफेरम मलेरिया के मरीज मिले हैं, उन क्षेत्रों में एेसे जलस्रोत चिह्नित किए जा रहे हैं, जहां मछलियां छोड़ी जाएंगी। डॉक्टरों के अनुसार फेल्सीफेरम मलेरिया में मरीज कोमा में चला जाता है। ये जानलेवा बीमारी मानी जाती है। 2015 में कम बारिश हुई थी और 83 लोग फेल्सीफेरम मलेरिया की चपेट में आए थे। इस बार मरीजों का आकड़ा 59 पहुंच गया है।
Published on: