जबलपुर

दरिंदों को कानून का डर नहीं, बढ़ती जा रही हैवानियत, डर की अंधेरी कोठरी में कैद हैं बच्चियां

जबलपुर में महिला सम्बंधी अपराध तेजी से बढ़े, घर और बाहर कहीं भी सुरक्षित माहौल नहीं  

2 min read
Oct 06, 2020
CRIME

यह है स्थिति
श्रेणी-2018-2019-2020
बलात्कार-179-161-143
अपहरण-288-263-219
छेड़छाड़-249-221-188
डायल-100 पर पहुंची महिला सम्बंधी शिकायत-6000
हेल्प लाइन नम्बर-राज्य स्तर पर शिकायत के लिए 1090 और 0755-2570017 पर सम्पर्क किया जा सकता है। वेबसाइट डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्लयू. डॉट एमपी पुलिस डॉट, जीओवी डॉट इन पर कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है।
जिलास्तरीय हेल्पलाइन नम्बर
डायल-100
महिला थाना-0761-2676118, 9479993844
वीकेयर फॉर यू-0761-3262766/3262767/1091
कोड रेड- इसमें सम्पर्क करने पर विशेष टीम त्वरित कार्रवाई के लिए पहुंचती है। कोड रेड से फोन नम्बर 0761-1515, 7049112341, 43, 44, 46, 47 पर शिकायत कर सकते हैं।
वाट्सअप नम्बर-7587616100

यह हैं हालात-17 सितम्बर की रात मां-पिता के बीच से शहपुरा क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची को एक दरिंदा उठा ले गया। उसने बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। पाटन क्षेत्र में 16 वर्षीय बेटी से पिता ही पिछले एक वर्ष से बलात्कार कर रहा था। जन्मदिन के दिन बेटी ने हिम्मत दिखाई और उसे जेल पहुंचाया। 04 अक्टूबर को पनागर क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती को घर से निकलने पर 24 वर्षीय बाइक सवार युवक ने धमकी देकर बलात्कार किया।

जबलपुर। महिला सम्बंधी अपराध जबलपुर शहर और जिले में थमने का नाम नहीं ले रहे। बेटियां व महिलाएं न तो घर में खुद को सुरक्षित पा रही हैं और न बाहर। जिले में हर तीन दिन में बलात्कार की दो वारदातें सामने आती हैं। छेड़छाड़ के मामले औसतन रोज सामने आते हैं। महिलाओं खासकर नाबालिग और 20 वर्ष से कम उम्र की युवतियों के अपहरण का ग्राफ भी चौंकाने वाला है। जुलाई में नाबालिगों के दस्तयाबी को लेकर अभियान जरूर चलाया गया, लेकिन नतीजे निराश करने वाले थे। कई बार शर्मिंदगी तो कई बार दबाव में महिला अपराध सामने नहीं आ पाते। खासकर बच्चों के मामले में तो कई आरोपी इतने निकट के होते हैं कि बच्चों की बातों पर भी अभिभावक विश्वास नहीं कर पाते हैं। बच्चों के लिए विशेष तौर पर नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स की वेबसाइट्स डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू एनसीपीसीआर डॉट जीओवी डॉट इन पर बच्चों के अधिकारों, दिशा-निर्देशों, अनुशंसाओं, गतिविधियों, महत्वपूर्ण निर्णयों जैसी कई चीजें दी गई हैं। यह वेबसाइट हिन्दी व अंग्रेजी में र्हं। इसके होम पेज पर खास है पॉक्सो ई बॉक्स। अगर आपको कोई परेशान कर रहा है,तो इसके माध्यम से शिकायत कर सकते हैं। विशेष यह है कि अग किसी बच्चे के पास मोबाइल नम्बर या ई-मेल आईडी नहीं है तब भी वह शिकायत के लिए दिए गए नम्बर 9868235077, 1098 (चाइल्ड लाइन) पर शिकायत कर सकता है। राज्य स्तर पर फोन नम्बर 0755-2751814 पर पुलिस से शिकायत की जा सकती है।

Published on:
06 Oct 2020 07:58 pm
Also Read
View All